{"_id":"60a6afd68ebc3e29b425ada7","slug":"minister-of-state-inspected-door-to-door-survey-muzaffarnagar-news-mrt5391717106","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोर-टू-डोर सर्वे का राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोर-टू-डोर सर्वे का राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित निगरानी समिति के डोर-टू-डोर सर्वे का निरीक्षण किया। अच्छा काम करने पर समिति का उत्साहवर्द्धन किया।
सीएम योगी ने निगरानी समिति गठित कर डोर-टू-डोर सर्वे करने तथा कोरोना के लक्षण वाले लोगों को दवाई की किट वितरित करने के आदेश दिए हैं। साथ ही जनप्रतिनिधियों को इसका निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। कोशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांधी कॉलोनी में निगरानी समिति के कार्य का निरीक्षण कर उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने बताया कि निगरानी समिति में नगरीय क्षेत्र में संबंधित वार्ड के सभासद, नगर पालिका सफाई नायक, क्षेत्रीय आशा, आंगनबाड़ी आदि कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, सफाई कर्मी, आंगनबाड़ी व आशा को जिम्मेदारी दी गई है। निगरानी समिति घर-घर जाकर तापमान, ऑक्सीजन आदि की जांच करती है। यदि कोरोना के लक्षण प्रतीत होते हैं तो उन्हें तुरंत आइसोलेसन किट देते हैं। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, पालिका अधिशासी अधिकारी हेमराज, वार्ड सभासद प्रेमी छाबड़ा आदि उपस्थित रहे।