राज्य मंत्री ने अफसरों से मांगा जवाब
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को रुड़की रोड पर गड्ढों को लेकर जवाब मांगा है। उन्होंने सड़क को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। क्षेत्र को लोगों ने सड़क को लेकर राज्य मंत्री के सामने समस्या रखी थी।
प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गड्ढों में तब्दील रुड़की रोड का निरीक्षण कर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एसपी सिंह को मौके पर बुलाकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिशासी अभियंता को सड़क को जल्द से जल्द गड्ढामुक्त कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि भाजपा के मूलमंत्र ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास’ को आगे बढ़ाते हुए सरकार जनहित के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोहताश पाल, मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी, राकेश कंसल, मनीष चंदेल, आरके त्यागी आदि उपस्थित रहे।