फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Migrant laborers rose in the scorching heat for hours

घंटों तपती धूप में बिलबिला उठे प्रवासी मजदूर

Thu, 14 May 2020 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Migrant laborers rose in the scorching heat for hours
जानसठ के गांव कवाल के इंटर कालेज में धूप में बिलबिलाते प्रवासी मजदूर। - फोटो : KHATAULI
जानसठ। सड़क पर पैदल ही अपने घरों की ओर जाने वाले भूखे प्यासे प्रवासी मजदूरों को धूप में बिलबिलाना पड़ गया। गांव कवाल के राजकीय कन्या इंटर कालेज में पुलिस ने प्रवासी मजदूरों को ले जाकर छोड़ दिया। इन मजदूरों को कालेज के कमरों में नहीं ले जाकर घंटों तपती धूप में बिलबिलाने के लिए मजबूर होना पड़ा। भूखे प्यासे श्रमिक कालेज में डयूटी पर लगे कर्मचारियों से खाना मांगते रहे, लेकिन उनको खाना नहीं दिया गया। मीडिया के लोग वहां पहुंचे तो, सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मीडिया के कालेज गेट पर पहुंचते ही अधिकारियों के निर्देश पर कालेज में लगे कर्मचारी भूखे प्यासे श्रमिकों को कालेज के कमरों के अंदर जे गए और प्रशासन की ओर से श्रमिकों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर योगेश कुमार शर्मा का कहना है कि शासन के आदेश है कि जो भी प्रवासी श्रमिक पैदल जा रहा है। उनको रोका जाए और रोडवेज बसों से उनके घर भेजा जाए। कवाल में कुछ प्रवासी मजदूरों को पुलिस ने रोककर कालेज में भेजा था जहां उनके लिए भोजन की व्यवस्था कराई गई। श्रमिकों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद इन श्रमिकों को उनके घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed