फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Migrant laborers on Panipat Khatima Highway

श्रमिकों का सड़कों पर हुजूम उमड़ा, आंखों में दिखा हादसे का खौफ

Thu, 14 May 2020 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Migrant laborers on Panipat Khatima Highway
जानसठ में पानीपत खटीमा राजमार्ग से एक साल के अपने बालक को सीने लगाकर पैदल जाता श्रमिक। - फोटो : KHATAULI
जानसठ। सड़क पर पैदल चलकर अपने घर लौट रहे प्रवासी श्रमिकों का पानीपत खटीमा राजमार्ग पर हुजूम था। इन पैदल प्रवासी मजदूरों के दिलों में अपने को मरने का बेहद गम था। वहीं इनके आंखों में हादसे का खौफ भी नजर आया। जब इन श्रमिकों से बातचीत की गई तो गम भरे लहजे से इन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर में हादसे मरने वाले भले ही उनके साथ न हो, लेकिन बिहार प्रांत रहने वाले उनके भाई थी। श्रमिकों का कहना था कि उनकी जिंदगी भी रामभरोसे हैं। कस्बे में पानीपत खटीमा राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह बिहार प्रांत को अपने घर जाने वाले प्रवासी श्रमिकों की लंबी लाइन थी। सड़क पर दूर-दूर तक श्रमिक ही श्रमिक पैदल चलते नजर आ रहे थे। लॉकडाउन के अब तक के दिनों में पहली बार बृहस्पतिवार को प्रवासी श्रमिकों का हुजूम दिखा। बिहार प्रांत के जिला अररिया कटिहार व सहरसा निवासी श्रमिक राघव यादव, विनोद, सतनाम, विश्वनाथ, इस्लाम, रमेया आदि ने बताया कि उनको सरकार की ओर से कोई सुविधा नहीं मिली है। इन श्रमिकों ने बताया कि बुधवार देर रात को मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाइवे पर सड़क हादसे में बिहार प्रांत के छह श्रमिक मर गए हैं। इस हादसे का उनको बेहद दुख है। इन श्रमिकों का कहना था कि मरने वाले श्रमिक उनके साथी नहीं थे, लेकिन बिहार प्रांत भाई जरूर थे। उनके मरने का हमें बेहद दुख है। इन श्रमिकों का कहना था कि पता नहीं हम भी पैदल जा रहे हैं, शायद ही जिंदा घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed