{"_id":"5ff602f48ebc3e33ad731c61","slug":"method-of-doubling-income-to-farmers-muzaffarnagar-news-mrt5192377189","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मेले में किसानों को बताया दोगुनी आय का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मेले में किसानों को बताया दोगुनी आय का तरीका
विज्ञापन
कूकडा ब्लॉक में आयोजित किसान मेला में लाइन में खडे़ किसान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसानों को बताया दोगुनी आय का तरीका
मुजफ्फरनगर। कूकड़ा ब्लाक के किसान मेले में प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों कृषि की नई तकनीक की जानकारी दी गई। कृषि से जुड़े विभिन्न विभागों ने मेले में सहभागिता की।
प्रदेश सरकार के किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत कूकड़ा ब्लाक में किसान मेले का आयोजन किया गया। किसानों की आय दोगुनी करने को सरकार अभियान चला रही है। इसी अभियान में लगाए गए मेले में विधायक प्रमोद उंटवाल गोष्ठी में मुख्य अतिथि रहे। कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने में लगी है। कृषि की नई तकनीक से किसानों को जोड़ा जा रहा है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह किसानों के लिए समर्पित हैं। ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी ने कहा कि सरकार के इस अभियान से किसानों को अधिक लाभ होगा। किसानों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानने और इनका लाभ लेने का मौका मिलेगा। गोष्ठी में भजना और रागिनी का कार्यक्रम भी हुआ। किसान समूहों से जुड़ी महिलाएं भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।
किसान मेले में कृषि से जुड़े सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। गन्ना विभाग के स्टॉल पर खुद डीसीओ डॉ.आरडी द्विवेदी और गन्ना शोध संस्थान के निदेशक डॉ वीरेश कुमार मौजूद रहे। इन्होंने किसानों को गन्ने की नई प्रजातियों और गन्ने में लगने वाले रोगों से अवगत कराया। गन्ने की फसल के बचाव के उपाय बताए। मिशन शक्ति, यूपी ग्रामीण बैंक, एसबीआई, स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल लगाए गए। इनके अलावा उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, सहकारिता, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, नेडा, विद्युत, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, वन, बाल विकास एवं पुष्टाहार इत्यादि विभाग ने अपनी-अपनी योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाए।
विज्ञापन
किसानों ने सम्मान निधि के खाते ठीक कराए
मुजफ्फरनगर। किसान मेले में सबसे ज्यादा भीड़ किसान सम्मान निधि के खातों में गलतियां कर ठीक करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर के पास रहे। जिले में हजारों लोगों का पैसा उनके खाते में नहीं आ रहा है। दो लाख 15 हजार लोगों को इस योजना में चिह्नित किया गया है। इनमें से 20 हजार किसान ऐसे है जिनके खाते का आधार कार्ड आदि से मैच नहीं होने पर पैसा नहीं पहुंच पा रहा है। किसान मेले में खातों को ठीक करने के लिए बैठाए गए कंप्यूटर ऑपरेटर के पास सबसे लंबी लाइन रही।