फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Message given from cycle rally in Bhopa

विद्यार्थियों ने पटाखे नहीं छोड़ने की ली शपथ

Sun, 08 Nov 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Message given from cycle rally in Bhopa
भोपा में साइकिल से पटाखे ना चलाने का संदेश देने के लिए रैली निकाल की छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भोपा में साइकिल रैली से दिया संदेश
विज्ञापन

भोपा। बढ़ते प्रदूषण व खतरनाक होती हवा के चलते अमर उजाला के अभियान एक युद्ध पटाखों को विरुद्ध में भोपा के जनता इंटर कॉलेज में पटाखे न छुड़ाने को लेकर छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने शपथ ली। साथ ही छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर पटाखे न छोड़े जाने का लोगों को संदेश दिया।
जनता इंटर कॉलेज भोपा में छात्र-छात्राओं ने पटाखे न छुड़ाने की शपथ ली। शपथ जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार द्वारा दिलाई गई। छात्र-छात्राओं व अध्यापक अध्यापिका ने कहा कि वे खुद तो पटाखे छोड़ने से गुरेज करेंगे, साथ ही अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। कॉलेज की छात्राओं ने साइकिल रैली निकालकर लोगों से कहा कि पटाखों की खुशियों से कहीं अधिक लोगों की जिंदगी बचाना महत्वपूर्ण है। अगर पटाखे छोड़े तो जिंदगी की डोर छूट जाएगी। छोटी सी खुशी तमाम उम्र का दर्द बन सकती है।
विज्ञापन

- प्रदूषण भी इतना बढ़ गया है कि सांस लेने में तकलीफ हो रही है। ऐसे में पटाखे छोड़कर हवा में एक और बड़ा जहर घोलना है। जो हर एक प्राणी के लिए खतरनाक होगा। हम पटाखे न छुड़ाए और साथ ही अन्य को भी पटाखे न छोड़े जाने की प्रेरणा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कुमार प्रधानाचार्य
- करोड़ों रुपए लोग पटाखों में फूंक देते हैं। इस बारे में समझना होगा। पटाखों के माध्यम से फूकीं जाने वाली रकम को गरीबों में बांट कर उनकी दीपावली मनवानी होगी।
-एनसीसी कैप्टन अरविंद कुमार
-हमें आज से ही ठान लेना चाहिए कि उस खुशी को हम कतई नहीं गले लाएंगे जो दूसरों को परेशानी देती हो। पटाखे छोड़ने से प्रदूषण ही नहीं अन्य समस्याएं भी खड़ी होती हैं, जिनसे हर तरह की हानि संभव है। ऐसे में हमें पटाखे नहीं छोड़ने का कठोर निर्णय लेना होगा।

-छात्रा कनीज सुगरा
- प्राणी के लिए शुद्ध श्वांस की जो कीमत है उसके बदले दुनिया में और कोई वस्तु आदि नहीं हो सकती। हम खुद भी स्वच्छ व साफ-सुथरा श्चांस लें और दूसरों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा व अच्छा वातावरण दे सकें। इस और हमें अपने कदम बढ़ाने चाहिए।
छात्रा वर्णिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed