फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Message given for water conservation from the rally

रैली के माध्यम से जल संरक्षण का दिया संदेश

Sun, 07 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Message given for water conservation from the rally
चरथावल में रैली निकालती एनएसएस की छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रैली से जल संरक्षण का दिया संदेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने रैली निकालकर जल संरक्षण के लिए जागरूक किया। गांवों की बस्तियों में सफाई अभियान चलाया।
शनिवार को महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय का एक दिवसीय एनएसएस शिविर चरथावल देहात के मुनव्वर नगर बस्ती में लगाया गया। कार्यक्रम अधिकारी सरिता और ऋचा शर्मा ने छात्राओं को टिप्स दिए। स्वयं सेवी छात्राओं ने रचनात्मक कार्यों से लोगों को जागरूक किया। रैली में बैनर और पोस्टर लेकर गांवों में जल संरक्षण का संदेश दिया। म्हाड़ी पर जाकर सफाई की। पर्यावरण, खाद्यान्न संरक्षण और वृद्धों और असहाय की सेवा करने के लिए जागरूक किया गया। वाणिज्य प्रवक्ता अंजू, नेहा वर्मा, रीना शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन

उधर, चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रा जैनब और राधिका ने गीत गाकर शुभारंभ किया। अनमोल, कुलसुम, दीपांशु, काजल, कोमल आदि ने विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्या सत्या वर्मा ने ध्वज फहराया। कार्यक्रम अधिकारी ने पर्यावरण को सुंदर और स्वच्छ रखने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed