फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meritorious honored in the annual function of Saraswati Shishu Vidya MandirMeritorious honored in the annual function of Saraswati Shishu Vidya Mandir

Muzaffarnagar News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में मेधावी सम्मानित

Sun, 21 Apr 2024 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Meritorious honored in the annual function of Saraswati Shishu Vidya MandirMeritorious honored in the annual function of Saraswati Shishu Vidya Mandir
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मोरना। शुकतीर्थ स्थित हनुमत धाम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव एवं रंगमंचीय समारोह छात्र-छात्राओं की मनोहारी प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हो गया। अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।


महोत्सव का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज, स्वामी महेशानंद गिरी व मुख्य अतिथि कैलाश गोयल, भीमसेन, कंवर सेन गोयल ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रा पायल, नव्या, वंशिका, नेहा ने सरस्वती वंदना व छात्रा पल्लवी, महिमा, पायल, कशिश, वंदना ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्रा अनाया, शिव्या, भूमि, काव्या, आराध्या, परी, देवकी, अनन्या ने लकड़ी की काठी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा इशिका व शिखा ने नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा पायल, वंदना, लवजीत, वंशिका, महिमा, वर्णिका ने डांडिया गाने पर मनोहारी प्रस्तुति दी। छात्र हनु ने दर्शकों ने खूब हंसाया। छात्रा अवंशी, वर्णिका, राधिका, प्रियांशी ने हिंदुस्तान हमारा देश भक्ति गीत पर अपनी प्रस्तुति दी। छात्रा वर्णिका ने हिंदी व कशिश ने अंग्रेजी, महिमा ने महाभारत पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को व्यवस्थापक अरुण खण्डेलवाल, स्वामी गीतानंद महाराज, स्वामी विज्ञानानंद महाराज, आनंद स्वरूपानंद महाराज ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, जितेंद्र वर्मा, आचार्य अरुण कुमार, आशुतोष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed