फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mercury 41.5 degrees, hot air scorched

पारा 41.5 डिग्री, गर्म हवा के थपेड़ों ने झुलसाया

Mon, 06 Jun 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mercury 41.5 degrees, hot air scorched
गर्मी में बचाव के लिए मुहं को कपडें से ढककर जाती युवतीयां। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। गर्मी से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। रविवार को लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाया। दिन का तापमान 41.5 डिग्री पर पहुंच गया है। गर्मी के कारण सुबह 11 बजे के बाद से ही बाजारों में चहल-पहल कम होनी शुरू हो गई थी। सड़कों पर दोपहर के समय दुपहिया वाहन भी कम नजर आए। लू के कारण आवागमन प्रभावित हुआ। जून माह में पारा 40 डिग्री के पार चल रहा है। रात का न्यूनतमा तापमान भी 22 डिग्री के पास चल रहा है, जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि लोगों को गर्म हवाओं से बचने का पर्याप्त इंतजाम रखना चाहिए। शरीर में पानी की कमी न होने दें, बार-बार पानी पीते रहें।
विज्ञापन

इस तरह चढ़त गया जिले में पारा
तिथि अधिकतम न्यूनतम
01 जून 40.5 22.6
02 जून 40.7 25.2
03 जून 41.2 21.8
04 जून 42 21.6
05 जून 41.5 21.7
पानी पीते रहें और ओआरएस का घोल जरूर पिएं
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि डायरिया से बचाव के लिए साफ-सफाई जरूरी है। गर्मी में खुद को हाईड्रेट रखने के लिए समय-समय पर पानी पीते रहें और डायरिया होने पर ओआरएस घोल लेना न भूलें, केवल चिकित्सक के परामर्श पर ही दवा लें।
विज्ञापन

417 बच्चों को दिलाया गया उपचार
जिले के 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। कुल 1902 मरीज अस्पताल पहुंचे। इनमें सबसे अधिक 332 मरीज स्किन संबंधी बीमारियों के रहे। इसके अलावा 417 बच्चों को विभिन्न बीमारियों का उपचार दिलाया गया। इनमें अधिकतर डायरिया के लक्षणों वाले बच्चे थे। सांस संबंधी बीमारियों के 195, डायबिटीज के 107, टीके संभावित सात मरीज पहुंचे, जिनकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लू से इनकी बढ़ सकती है परेशानियां
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि लू से हृदय रोगी, पुरानी बीमारी, मोटापा, अधिक उम्र, अनियंत्रित मधुमेह के लोगों को बचना चाहिए। लू लगने से इनके लिए समस्या खड़ी हो सकती है। परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed