फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Memorandum given to DM regarding farmer problems

किसान समस्याओं को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन

Tue, 12 Oct 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Memorandum given to DM regarding farmer problems
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देते किसान मजदूर संग्ठन के पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन पूरन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न किसान समस्याओं के साथ ही देहात क्षेत्र में जनसमस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ठाकुर पूरण सिंह के नेतृत्व में सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम चंद्रभूषण सिंह को दिए गए ज्ञापन में किसान मजदूर संगठन पूरन के पदाधिकारियों ने तितावी चीनी मिल से धनसैनी-नसीरपुर-लड़वा व कुल्हेड़ी मार्ग के निर्माण की मांग की। आवारा गोवंश की धरपकड़ के साथ ही सभी गांवों के तालाबों में जलनिकासी सही कराए जाने की भी मांग की गई। इसके साथ ही चकबंदी विभाग में कार्यरत ऐसे लेेखपाल व कानूनगो का स्थानांतरण किए जाने की भी मांग की गई, जिन्हें एक ही गांव में तीन साल से अधिक समय तैनात हुए हो चुका है। बुढ़ाना की भैंसाना शुगर मिल का बकाया भुगतान कराए जाने, किसान सम्मान निधि सभी के बैंक खातों में पहुंचाए जाने, हिंडन नदी में खतौली गंगनहर से पानी पहुंचाए जाने के साथ ही पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर लिंक मार्ग बनवाए जाने की भी मांग की गई। वहीं, नसीरपुर-धनसैनी-तितावी मार्ग और धौलरा से जसोई-नंगला पिथौरा, पीपलहेड़ा व थानाभवन मार्ग की जल्द मरम्मत कराए जाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed