फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Members have prepared affidavits, lock on health officer's office

सभासदों ने तैयार कराए शपथ पत्र, स्वास्थ्य अधिकारी के दफ्तर पर ताला

Thu, 11 Nov 2021 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Members have prepared affidavits, lock on health officer's office
मुजफ्फरनगर। पालिका सभासदा और नगर स्वास्थ्य अधिकारी के बीच खींचतान जारी है। सभासदों ने सामूहिक इस्तीफे के लिए शपथ पत्र तैयार कराने शुरू कर दिए हैं। पालिका में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के दफ्तर पर ताला लटका रहा। उन्होंने व्हाट्सएप पर ही सफाई कर्मियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने पत्र जारी कर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को हटा दिया है। बुधवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल के कक्ष पर ताला लटका रहा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी नियमित रूप से व्हाट्सएप ग्रुप पर कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने सफाई नायकों को व्हाट्सएप ग्रुप में निर्देश दिए कि वर्तमान समय में संचारी रोगों का प्रकोप ज्यादा हो रहा है। छोटी मशीन से तुरंत प्रभाव से एंटी लार्वा का छिड़काव शुरू कर दें, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य के फोटो भी ग्रुप में डाल दें। जिनके फोटो नहीं मिलेंगे, उनकी जिम्मेदारी तय होगी। उधर, जिस अधिकारी को चेयरपर्सन ने चार्ज दिया है, वह भी नहीं बैठ पाए। वहीं दूसरी ओर सभासदों ने सामूहिक इस्तीफे की रणनीति के तहत इस्तीफे के लिए शपथ पत्र तैयार कराने शुरू कर दिए हैं। जिससे अब नगर पालिका की राजनीति और ज्यादा गरमाती नजर आ रही है।
विज्ञापन

नियम जो कहेगा, वही होगा : ईओ
ईओ हेमराज का कहना है कि पालिका में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद को लेकर जो नियम में होगा, वही होगा। उच्चाधिकारियों को प्रकरण की जानकारी है। ताला क्यों लटका रहा मालूम नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही कर चुके कार्यमुक्त : चेयरपर्सन
चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार को कार्यमुक्त किया जा चुका है। ऐसे में आदेश के बाद कर्मचारियों को निर्देश जारी करना गलत है।
चेयरपर्सन को अधिकार नहीं
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार का कहना है कि चेयरपर्सन को उन्हें हटाने का अधिकार नहीं है। वह यहां के कर्मचारी नहीं है। वह अपना काम नियमित कर रहे हैं।
विपुल के समर्थन में आए शहर के व्यापारी
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार के प्रदेश संगठन मंत्री हर्षवर्धन जैन ने बताया की जनता की समस्याओं को यदि वार्ड सभासद सदन में उठाकर उनका निदान नहीं करवायेंगे तो कौन करवायेगा। विपुल भटनागर पर मुकदमा पूरी तरह गलत है।

नई मंडी में हुई बैठक में जैन ने कहा कि एक भले व ईमानदार सभासद पर आरोप लगाने से पहले सोचना चाहिए था। मुकदमे से जनता व व्यापारियों में भारी रोष है। अनिल कंसल ने कहा कि आरोप लगाने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गर्ग व प्रदेश युवा महामंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि संगठन पूरी तरह विपुल के साथ है। नगर अध्यक्ष नरेंद्र मित्तल व नगर महामंत्री सुमित गर्ग, कमल किशोर गोयल, प्रवीण जैन न्यू मंडी अध्यक्ष, सुरेश जैन नई मंडी वरिष्ठ मंत्री, विमल गुप्ता कोषाध्यक्ष, मनोज सिंघल, चौधरी शिवकुमार अध्यक्ष उलबाँसपुर अध्यक्ष, सुनील सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed