फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Member of illegal arms supplier gang arrested, 10 pistols recovered

Muzaffarnagar News: अवैध शस्त्र सप्लायर गिरोह का सदस्य पकड़ा, 10 तमंचे बरामद

Sat, 07 Jun 2025 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Member of illegal arms supplier gang arrested, 10 pistols recovered
मेरठ के लिए
विज्ञापन

पुलिस को गिरोह के छह सदस्यों की तलाश, गिरोह मेरठ और मुजफ्फरनगर में कर चुका तमंचे सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसओजी व रामराज थाना पुलिस ने आसपास जनपदों में अवैध शस्त्र सप्लाई करने वाले गिरोह के एक सदस्य को देवल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मेरठ जनपद के थाना बहसूमा निवासी गिरफ्तार सुधांशु से दस तमंचे, पांच कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस को गिरोह के छह सदस्यों की तलाश है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बाइक सवार गिरफ्तार आरोपी के बैग से 10 तमंचे व पांच कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी थाना बहसूमा के गांव फिरोजपुर निवासी हर्ष, रामराज निवासी मनीष, गांव मानपुर हस्तिनापुर निवासी अजय, हस्तिनापुर थाने के गांव फैजलपुर तारापुर निवासी कपिल पंडित, हस्तिनापुर निवासी गुड्डू और हस्तिनापुर के गांव हरदीपुर गावड़ी निवासी कोशिन्द्र के साथ हथियारों की सप्लाई करता है।
विज्ञापन

गिरोह मेरठ और मुजफ्फरनगर के कई गिरोह को अवैध शस्त्र सप्लाई कर चुका है। वह और उसका साथी हर्ष, मनीष तीनों मिलकर अजय व कपिल से शस्त्र खरीदते हैं। उनके साथी गुड्डू, कोशिन्द्र, सार्थक को जब भी कोई बड़ी घटना करनी होती है, तब हम तीनों उन्हें शस्त्र सप्लाई करते हैं। अजय व कपिल से चार हजार में तमंचा खरीदकर ज्यादा दामों में गुड्डू आदि को बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उनके साथी सार्थक को कुछ दिन पहले ही छपार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सुधांशु को जानसठ पुलिस ने कई माह पहले पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था, उसके खिलाफ मेरठ व मुजफ्फरनगर जनपद में पांच मुकदमे दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि गिरोह के फरार छह सदस्यों के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज हैं, उन्हें तलाशा जा रहा है। इस दौरान एसपी देहात आदित्य बंसल, एसओ रामराज सुनील कसाना मौजूद रहे। एसएसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

-------
लाइसेंसी शस्त्र रखने वालों से लिया जाएगा कारतूसों का हिसाब
एसएसपी ने कहा कि पुलिस अपराधियों से कारतूस भी बरामद करती है। यह कारतूस कहां से आ रहे हैं। इस बारे में लाइसेंसी शस्त्र धारकों से जानकारी की जाएगी। जब भी लाइसेंस नवीनीकरण होने के लिए आएंगे तब कारतूसों व खोखा कारतूसों का भी हिसाब लिया जाएगा। कारतूस बेचने वाली एजेंसियों से भी पता कराया जाएगा। इसके लिए अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed