{"_id":"5d45d58f8ebc3e6d250dc312","slug":"meeting-khatauli-news-mrt4365660180","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का मुस्लिमों को पार्टी से जोड़ने पर बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का मुस्लिमों को पार्टी से जोड़ने पर बल
विज्ञापन
1-खतौली में भाजपा के सदस्यता अभियान के कैंप में मुस्लिमों को सदस्यता ग्रहण करते जिला प्रभारी राजी
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा का मुस्लिमों को पार्टी से जोड़ने पर बल
खतौली। बुढ़ाना रोड पर मुस्लिम मोहल्ले में भाजपा की ओर से कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया। कैंप का शुभारंभ जिला प्रभारी राजीव गुंबर ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अब मुस्लिमों को पार्टी से जोड़ने पर ध्यान दे रही है।
अमीर आजम के एक शोरूम पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा के जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 370 अस्थायी धारा है। हमारे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी कहा है। यह सैद्धांतिक मुद्दे हैं, सरकार को यह निर्णय लेने हैं। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 की जब तक उपयोग की आवश्यकता होगी, तब तक रहेगी। उन्होंने कहा कि उन्नाव रेप कांड की अब सीबीआई जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सांसद आजम खां पर सरकार का रुख कड़ा है और नीतिगत है। आजम खां ने मुस्लिमों की जमीनों पर कब्जा किया है। मुस्लिमों की शिकायत पर सरकार ने कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से अब मुस्लिम बस्तियों में कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी से अब मुस्लिमों को जोड़ा जा रहा है और उनको सदस्यता ग्रहण कराई जा रही है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष व खतौली के मंडल प्रभारी सुनील सिंह, नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल, जिला महामंत्री रोहिली वाल्मीकि, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र जैन, महामंत्री डा. आस मोहम्मद, अश्वनी उपाध्याय, गुजफरान, डा. हबीब, श्याम रहेजा, अमित ठाकुर, विनित ठाकुर, शाहवाज, निजामूददीन सैफी, फुरकान, उवेश अली, पुनीत अरोरा, अंशुल जैन आदि मौजूद रहे।