{"_id":"5ded408a8ebc3e1bf22c25e2","slug":"meerut-team-won-final-of-t20-muzaffarnagar-news-mrt4577364185","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी 20 का फाईनल मेरठ की टीम ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टी 20 का फाईनल मेरठ की टीम ने जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी-20 का फाइनल मैच मेरठ की टीम ने जीता
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए अंतर जिला टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन ने मुजफ्फरनगर को हराकर जीत लिया। विजेता टीम को 21000 और उपविजेता टीम को 15000 की नकद राशि और ट्रॉफी सीओ नई मंडी हरीश भदौरिया, भीमसेन कंसल और मनोज पुंडीर ने संयुक्त रूप से दी।
मेरठ ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग की। प्रदेश की सीनियर टी 20 टीम प्लेयर हरदीप और अंकुर मलिक के तेज तर्रार बैटिंग की बदौलत मेरठ ने 20 ओवर में 199 रन 6 विकेट खोकर बनाए। हरदीप 61 ने शिवम ने 28 के साथ दूसरे विकेट के लिए सात ओवर में 84 रन बनाए। हरदीप ने 61 रन मात्र 28 गेंदों पर बनाए। अंकुर ने भी 57 रन 32 गेंदों पर बनाए। हरदीप ने चार और अंकुर ने तीन छक्के लगाए। मुजफ्फरनगर के नागेंद्र और अनुज को दो-दो तथा विवेक और यश को एक-एक विकेट मिला। 200 रन का पीछा करते हुए स्टेडियम की टीम 20 ओवर में तीन विकेट पर मात्र 168 रन ही बना सकी। मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने यह फाइनल मैच 31रन से जीत लिया। स्टेडियम के बल्लेबाज अर्पित ने 47, आयुष ने 41 और स्पर्श ने 34 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। मेरठ के गेंदबाज कार्तिक को दो और अंकुर को एक विकेट मिला। मैच के अंपायर रवि कौशिक और आदिल रहे। स्कोरर हरीश और निलांश रहे। विजेता टीम को 21000 रुपये और उपविजेता को 15000 रुपये का नकद इनाम दिया गया। टूर्नामेंट में सर्वाधिक166 रन बनाने वाले मेरठ के हरदीप को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सात विकेट लेने वाले स्टेडियम के यश को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और टूर्नामेंट में 140 रन और चार विकेट लेने वाले मेरठ के प्रशांत को मैन ऑफ द सीरीज का ख़िताब दिया गया। मैच में विशिष्ट अतिथि डॉक्टर हेमंत, रोहित चौधरी, एमसीए के कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, ओमदेब सिंह, विकास राठी , मयूर गर्ग,तरुण गुप्ता, संदीप गुप्ता,आदि उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन आयोजन सचिव कुमार गौरव ने किया।