फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerut Province Overall Champion in Vidya Bharti's Games

विद्या भारती के खेलों में मेरठ प्रांत ओवरऑल चैंपियन

Sat, 27 Nov 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Meerut Province Overall Champion in Vidya Bharti's Games
क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विद्या भारती के खेलों में मेरठ प्रांत ओवर ऑल चैंपियन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विद्या भारती की 33वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आखिरी दिन खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। 240 अंकों के साथ मेरठ प्रांत ओवरऑल चैंपियन रहा। 116 अंकों के साथ ब्रज प्रांत द्वितीय और 76 अंकों के साथ उत्तराखंड प्रांत को तृतीय स्थान पर रहा। बालक वर्ग में ब्रज प्रांत के प्रमोद कुमार और उत्तराखंड प्रांत के राहुल सिंह व्यक्तिगत चैंपियन रहे।
शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रजनीश कुमार, क्षेत्रीय खेल संयोजक सत्यपाल सिंह, विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग, समाजसेवी आलोक स्वरूप ने मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन के साथ संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया। मुख्य अतिथि एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा हैं। ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा।
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने विद्या भारती के इस खेल आयोजन पर खुशी जताई। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को ट्राफी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में लाला जगदीश प्रसाद के छात्रों द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति गीत ‘रंग दे बसंती चोला’ पर नृत्य प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय खेल संयोजक सत्यपाल सिंह, क्षेत्रीय खेल प्रमुख रामकुमार त्यागी ने आभार जताया। विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग, प्रबंध समिति के सदस्य रविंद्र कुमार बंसल, प्रवीण कुमार बंसल, जयप्रकाश गर्ग, समाजसेवी आलोक स्वरूप, ललित माहेश्वरी, वेदप्रकाश सिंघल, चरणपाल सिंह तोमर, ज्ञानचंद सिंघल, सुभाषचंद गुप्ता, युद्धवीर सिंह, विद्यालय कॉर्डिनेटर एवं पूर्व प्रधानाचार्य भूदेव सिंह मौजूद रहे।

यह रहे प्रतियोगिता के निर्णायक
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेरठ प्रांत खेल प्रमुख रविंद्र मोहन, उत्तराखंड प्रांत खेल प्रमुख चंदन कोरंगा, ब्रज प्रांत खेल प्रमुख सुरेंद्र कुमार, खेल प्रशिक्षक आशीष शर्मा, रवि कुमार, नीरज सिंह, राजकुमार, सुप्रिया, विजय लक्ष्मी, आशा दुआ, रागिनी चौधरी, विशाल सक्सेना ने निर्णायक की भूमिका निभायी। पर्यवेक्षक प्रदेश निरीक्षक होडल सिंह उपस्थित रहे।

क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता भाला फेकता खिलाडी।

क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता भाला फेकता खिलाडी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed