{"_id":"5beb1d6dbdec22174c7df836","slug":"meerut-karnal-route-will-be-widened","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-करनाल मार्ग का होगा चौड़ीकरण, पानीपत-खटीमा हाईवे का 15 जनवरी को होगा शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-करनाल मार्ग का होगा चौड़ीकरण, पानीपत-खटीमा हाईवे का 15 जनवरी को होगा शिलान्यास
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते सांसद डॉ. संजीव बालियान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ-करनाल नेशनल हाईवे पर हादसे रोकने को इसे तीन मीटर चौड़ा करने के साथ ही 15 स्थानों पर अंडरपास बनाए जाएंगे। यमुना पर नया पुल बनेगा। इसके लिए 550 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए है। पानीपत-खटीमा राजमार्ग चार हिस्सों में बनाया जाएगा। साढे़ तीन हजार करोड़ के बजट से बनने वाले इस मार्ग में पीनना से रोहाना तक का बाईपास भी शामिल किया गया है। 15 जनवरी को इस मार्ग का शिलान्यास होगा।
कलक्ट्रेट के सभाकक्ष में मेरठ-करनाल और पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के निर्माण को लेकर चार जिलों के अफसरों की बैठक हुई। पूर्व केंद्रीय राज्ययंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने निर्माण कार्यों में तेजी के लिए विद्युत निगम, वन विभाग, सिंचाई और एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि जहां भी कहीं दिक्कत आए, उन्हें बताएं। मेरठ-करनाल मार्ग पर चर्चा के दौरान उन्होंने मेरठ, शामली और मुजफ्फरनगर के विभागीय अधिकारियों से कहा कि सरकार तेजी से काम चाहती है, किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
इस मार्ग के लिए केंद्र सरकार ने 550 करोड़ स्वीकृत कर दिए है। मार्ग पर अधिक हादसों को देखते हुए मार्ग का तीन मीटर चौड़ीकरण होगा। दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर बढे़गा। 15 स्थानों पर अंडरपास बनाए जाएंगे, जिससे लोगों को सड़क पार न करनी पड़े। इसी के साथ यमुना पर एक ओर पुल का निर्माण भी होगा। सभी विभाग तेजी के साथ एनओसी आदि देने की कार्रवाई करें। विद्युत निगम रास्ते में आने वाले खंभों और तारों को तुरंत हटवाने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
बताया कि पानीपत-खटीमा राजमार्ग के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। 15 दिन में अंतिम प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। चार पार्ट में 132 किमी का यह राजमार्ग बनेगा। पानीपत से शामली, शामली से मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर से मीरापुर और मीरापुर से नगीना तक यह मार्ग चार हिस्सो में बनेगा। साढे़ तीन हजार करोड़ की इस परियोजना में मुजफ्फरनगर शहर का पीनना से रोहाना तक का बाईपास भी शामिल है।
बाईपास पर 600 करोड़ का खर्च आएगा। 15 जनवरी को इस योजना का शिलान्यास होना है, इसलिए समस्त प्रक्रिया इससे पहले पूरी होनी है। बैठक में डीएम राजीव शर्मा, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, बिजनौर के सिंचाई, विद्युत निगम, वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। नेशनल हाइवे अथारिटी के अधिकारी वीके सिंह भी मौजूद रहे।
शहर के चारों ओर होगी रिंगरोड
मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा मार्ग के बनते ही शहर के चारों ओर रिंग रोड बन जाएगी। इस समय शहर के तीन ओर बाईपास बना है, केवल पीनना से रामपुर तिराहे तक नहीं बन पाया है। लंबे समय से इसकी मांग चल रही थी। पानीपत-खटीमा नेशनल हाइवे के निर्माण में पीनना से रोहाना तक का मार्ग भी शामिल किया गया है।