फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerut Division Overall Champion in Junior Girls Boxing

जूनियर बालिका बॉक्सिंग में मेरठ मंडल चैंपियन

Mon, 11 Jul 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Meerut Division Overall Champion in Junior Girls Boxing
स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन पर विजयी चिन्ह बनाते विजेता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

- गोरखपुर मंडल की टीम 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। राज्य स्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। 17 अंक हासिल कर मेरठ मंडल ओवरऑल चैंपियन रहा, जबकि गोरखपुर मंडल की टीम दूसरे स्थान पर रहीं। फाइनल मुकाबलों में मेरठ को दो स्वर्ण और दो रजत पदक मिले।
उप क्रीड़ाधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। 44-46 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ की हर्षिता ने अलीगढ़ की अनम खान को 3-2 के अंतर से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। 46-48 किलो भार वर्ग में गोरखपुर की शीतल कुशवाह ने मेरठ की आफरीन मंसूरी को 3-2 से हराया। 48-50 किलो भार वर्ग में मेरठ की चंचल ने मुरादाबाद की सेजल शर्मा को 5-0 के अंतर से पराजित किया। 50-52 भार वर्ग में आगरा की कल्पना ने सहारनपुर की संजना को 5-0 से हराकर फाइनल जीत लिया। 52-54 किलो भार वर्ग में आगरा की बबीता सिंह ने वाराणसी की काजल यादव को 5-0 से हराया। 54-57 किलोभार वर्ग में सहारनपुर की ग्रेसिका सिंह ने लखनऊ की वैष्णवी पाल को 5-0 और 57-60 किलो भार वर्ग में वाराणसी की शिखा यादव ने अलीगढ़ की रितु को 5-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

फाइनल में मात खा गया सहारनपुर मंडल
मेजबान सहारनपुर मंडल की दोनों खिलाड़ी फाइनल में हार गई। 52 किलो भार वर्ग में संजना और 57 किलो भार वर्ग में ग्रेसिका को हारकर रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोट के कारण मुकाबले से हटी महक, रजत पदक से करना पड़ा संतोष
मुजफ्फरनगर। 75-80 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में गोरखपुर की खिलाड़ी को वॉक ओवर मिल गया। मेरठ की महक और गोरखपुर की उमराह मारुफकी के बीच फाइनल खेला जाना था। मगर, महक को कंधे में चोट लग गई, जिस कारण वह फाइनल खेलने रिंग में नहीं उतरी। उसे रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
स्वर्ण पदक विजेताओं का लगेगा शिविर
राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का नेशनल से पहले विशेष ट्रेनिंग कैंप लगाया जाएगा। जिले में स्वर्ण जीतने वाली खिलाड़ी कैंप का हिस्सा होगी।
ये रहे निर्णायक
उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एडहॉक कमेटी के सदस्य संतोष कुमार, वीरेंद्र कुमार, मुकेश यादव, निसार खान, संकल्प दीक्षित, पवन कुमार, आकिब कुरैशी, राजन कुमार, अब्दुल हफीज, दीप नारायण, युवराज मिश्रा, राज किशोर वरन, कुलदीप सिंह निर्णायक रहे।

इन्होंने बढ़ाया उत्साह
चेयरमैन डीपी भट्ट, राकेश कुमार, रोहित पांडेय, प्रमोद पांडेय, सुखबीर, आस्था पाहवा, डॉ. गौरव, डॉ. विशाल भारद्वाज, दीपिका, हर्षप्रीत सहरावत, अनिल कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed