फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerut Division Overall Champion in Athletics

एथलेटिक्स में मेरठ मंडल ओवरऑल चैंपियन

Sat, 08 Jan 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Meerut Division Overall Champion in Athletics
मुजफ्फरनगर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलीट प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्म? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। बारिश से बाधित प्रदेश स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स बालक-बालिका प्रतियोगिता में 75 अंकों के साथ मेरठ मंडल ओवरऑल चैंपियन रहा। दूसरे स्थान पर मेजबान सहारनपुर 43 अंक और तीसरे स्थान पर 31 अंकों के साथ गोरखपुर मंडल रहा। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव संजीव कुमार बालियान ने बताया कि दूसरे दिन बारिश के कारण प्रतियोगिता बाधित रही। सबसे अधिक पदक जीतकर 75 अंक हासिल करने पर मेरठ मंडल को ओवर ऑल चैंपियन घोषित किया गया। विजेता खिलाड़ियों को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सहारनपुर प्रेम कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह, दिनेश जैसवाल और संजीव कुमार ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि हार जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण सहभागिता है। खिलाड़ी अपने लक्ष्य तय करें और इसके लिए कड़ी मेहनत करते हुए आगे बढ़ें। गजेंद्र राणा, शमशाद, निसार काजमी, ओमकार नाथ, रेनू, राजेश कुमार, तिलकराम, भावना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस मंडल ने दिखाया कितना दम
मंडल अंक
मेरठ 75
सहारनपुर 43
गोरखपुर 31
मुरादाबाद 22
कानपुर 16
आगरा 15
प्रयागराज 13
इन मंडलों का प्रदर्शन निराशाजनक
देवीपाटन, झांसाी और वाराणसी मंडल के खिलाड़ी सिर्फ एक-एक अंक हासिल कर चुके हैं। झांसी मंडल को सिर्फ तीन अंक ही मिले।
हैमर थ्रो में मेरठ की तान्या चैंपियन
बारिश की बाधा के बावजूद कुछ खेल इवेंट कराए गए। इनमें बालिका वर्ग की हैमर थ्रो में मेरठ की तान्या 31.38 थ्रो के साथ पहले स्थान पर रही। मेरठ की ही शिवानी दूसरे और सहारनपुर की शिवानी यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में मेरठ की ख्याति पहले, मानसी दूसरे और मुरादाबाद की दीपाली चौहान तीसरे स्थान पर रही। पांच हजार मीटर दौड़ में गोरखपुर की पूजा वर्मा पहले, आगरा की शांति दूसरे और अलीगढ़ की मंशा चौहान तीसरे स्थान पर रही। तीन हजार मीटर दौड़ में प्रयागराज की श्रेया प्रथम, गोरखपुर की पूजा वर्मा दूसरे और आगरा की नीलम तीसरे स्थान पर रही। दस हजार मीटर में गोरखपुर का सोनू यादव प्रथम, मुरादाबाद का कृष्ण कुमार द्वितीय और अलीगढ़ का कृष्ण कुमार तीसरे स्थान पर रहा।
बारिश के कारण यह स्पर्धाएं कर दी गई रद्द
प्रदेशीय खेलों के अंतिम दिन बारिश के कारण बालक व बालिका वर्ग की दो सौ मीटर दौड़, 400 मीटर बाधा दौड़, ट्रिपल जंप को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed