{"_id":"586410f54f1c1b425ceeb89c","slug":"meerut-college-team-won","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल प्रतियोगिता मेरठ कॉलेज की टीम ने जीती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल प्रतियोगिता मेरठ कॉलेज की टीम ने जीती
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनातन धर्म कॉलेज में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय फुटबाल प्रतियोगिता पुरुष में मेरठ कॉलेज मेरठ की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर दूसरे स्थान पर एचएलएम गाजियाबाद की टीम रही। विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
दो दिवसीय प्रतियोगिता में नॉक आउट कम लीग पद्धति के आधार पर चार टीमों ने लीग राउंड में प्रवेश किया। इनमें मेरठ कॉलेज मेरठ, एचएलएम कॉलेज गाजियाबाद, एमएमएच गाजियाबाद, नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजूकेशन दादरी की टीम शामिल रही। लीग राउंड के मैच सुबह सात बजे शुरू हुए। अंकों के आधार पर प्रथम स्थान मेरठ कॉलेज मेरठ, दूसरा स्थान एचएलएम कॉलेज गाजियाबाद को मिला।
समापन समारोह में प्रबंध समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि यूनिवर्सिटी के क्रीड़ा अधिकारी डॉ गुलाब सिंह रुहल, आयोजन सचिव डॉ एसएन सिंह, प्राचार्य डॉ आरके मित्तल ने विचार रखे। डॉ निशा अग्रवाल, अजयपाल सिंह, अशोक त्रिपाठी, विशम्भर नाथ पांडेय, शेखरचंद, कुलदीप मलिक, विपिन कुमार, अंशुल शर्मा, संदीप,रवि आदि का सहयोग रहा। निर्णायक की भूमिका जावेद, रिजवान, गिरीश मोहन, जितेंद्र त्यागी और रोहन ने निभाई।