{"_id":"68a77e62f93d7e424b0d00e6","slug":"meerut-and-gautam-buddha-nagar-champions-in-kho-kho-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-152559-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खोखो में मेरठ और गौतमबुद्धनगर चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खोखो में मेरठ और गौतमबुद्धनगर चैंपियन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मेरठ जोन 28वीं अंतर जनपदीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को मैच में रोमांचक मुकाबले हुए। शुक्रवार को महिला कबड्डी वर्ग का फाइनल मुकाबला मेरठ व बुलंदशहर तथा पुरुष वर्ग में फाइनल मैच जनपद गौतमबुद्धनगर व मेरठ के बीच होगा।
बृहस्पतिवार को महिला वर्ग में हुए मुकाबले में जनपद गौतमबुद्धनगर ने बागपत को 14 अंकों से हराया। दूसरे मुकाबले में बुलन्दशहर ने सहारनपुर की टीम को 12 अंकों से हराया। इसके बाद मेरठ ने गौतमबुद्धनगर की टीम को 27 अंक से हराया। बुलन्दशहर की टीम ने मुजफ्फरनगर को 5 अंक से हराया। मेरठ ने गाजियाबाद को 9 अंक से हराया। खो-खो पुरुष वर्ग में मुजफ्फरनगर और हापुड़ की टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ जिसमें मुजफ्फरनगर ने एक अंक से जीत दर्ज की। मेरठ ने गौतमबुद्धनगर की टीम को एक अंक से हराया।
फाइनल में मेरठ ने मुजफ्फरनगर को एक अंक से हराया। महिला खो-खो फाइनल में गौतमबुद्धनगर ने मेरठ की टीम को तीन अंक से हरा दिया। जिमनास्टिक पुरुष वर्ग में जनपद गौतमबुद्धनगर प्रथम, मेरठ द्वितीय व सहारनपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही।