{"_id":"671280189410614c600e28e1","slug":"meerapur-by-election-rld-reaches-election-commission-demands-voting-on-18th-instead-of-13th-know-the-reason-2024-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर उपचुनाव: रालोद पहुंचा चुनाव आयोग, 13 के बजाए 18 को मतदान की मांग, जानें क्या बताई वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर उपचुनाव: रालोद पहुंचा चुनाव आयोग, 13 के बजाए 18 को मतदान की मांग, जानें क्या बताई वजह
Fri, 18 Oct 2024 09:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 18 Oct 2024 09:05 PM IST
सार
रालोद का तर्क है कि इस बार 12 नवंबर से गंगा स्नान मेला शुरू होगा और मुख्य स्नान 15 नवंबर को है। विधानसभा क्षेत्र के अलावा आसपास के लोग बड़ी संख्या में मेले में जाते हैं। ऐसे में मतदान प्रतिशत घट सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : adobe stock
विस्तार
मीरापुर उपचुनाव के मतदान और कार्तिक गंगा स्नान मेले की तिथियां मेल खाने से भाजपा-रालोद गठबंधन की चिंता बढ़ गई है। रालोद ने राज्य निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाकर मतदान की तिथि में बदलाव की मांग रखी। रालोद का तर्क है मेले की वजह से 13 के बजाए मतदान 18 नवंबर को कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos
मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के शुकतीर्थ और रामराज में कार्तिक गंगा स्नान मेलों का आयोजन किया जाता है। इस बार 12 नवंबर से मेला शुरू होगा और मुख्य स्नान 15 नवंबर को है। विधानसभा क्षेत्र के अलावा आसपास के लोग बड़ी संख्या में मेले में पहुंचकर प्रवास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे में 13 नवंबर को मतदान का प्रतिशत कम होने की संभावना है। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि प्रकरण को लेकर डीएम और राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा गया है। मांग रखी गई कि मतदान की तिथि 13 नवंबर के बजाए 15 नवंबर होनी चाहिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने बताया कि उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को मामले से अवगत कराया है। बड़ी संख्या में मतदाता मेले में चले जाएंगे, जिससे मत प्रतिशत में गिरावट होगी।