फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meena Manch activity in council schools concludes fortnight

परिषदीय स्कूलों में मीना मंच गतिविधि पखवाड़े का समापन

Thu, 27 Oct 2022 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Meena Manch activity in council schools concludes fortnight
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी, बघरा, सदर एवं शाहपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक पखवाड़े तक मीना मंच के तत्वावधान में चली विभिन्न गतिविधियों का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
एक्शन ऐड इंडिया एवं यूनिसेफ (शिक्षा) के जिला समन्वयक कमर इंतेखाब ने बताया कि संस्था ने बेसिक शिक्षा विभाग के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन से शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य एवं आपदा का प्रभाव विषय पर कार्यक्रम किए। बच्चो ने रैली निकाली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, पेंटिंग और अन्य गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। यूपीएस खामपुर ब्लॉक सदर और कन्या उच्च प्राथमिक स्कूल शाहपुर की टीम की ओर से बनाए गए पोस्टर और चित्रकला सराहनीय रही है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने बताया कि जिले के 12 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गतिविधियां की गई है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुशील कुमार और सह जिला समन्वयक ने शिदा हुसैन ने बताया कि शाहपुर, खामपुर, जयभागवानपुर, तुगलकपुर, कस्तूरबा विद्यालय नगर, सांझक, कबीरपुर, सरवट, अलीपुर खुर्द, तितावी एवं बधाई कलां के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मीना मंच के साथ गतिविधियां की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed