{"_id":"5dadfc518ebc3e014a68ab4b","slug":"medical-leave-of-teachers-was-not-available-in-the-service-book-muzaffarnagar-news-mrt44979931","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपस्थिति पंजिका में मिली ओवर राइटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपस्थिति पंजिका में मिली ओवर राइटिंग
विज्ञापन
लदद्वावाला के प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण करते मंडलीय टीम के अधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सर्विस बुक में नहीं चढ़ा मिला शिक्षकों का मेडिकल अवकाश
मुजफ्फरनगर। मंडल स्तर पर एडी बेसिक की अध्यक्षता में गठित उड़न दस्ते ने शाहपुर ब्लाक के तिगाई में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सहित तीन स्कूलों का निरीक्षण किया। एक स्कूल में उपस्थिति पंजिका में ओवरराइिटिंग मिली। बीआरसी पर रखीं सर्विस बुक में शिक्षकों के चिकित्सा अवकाश एवं अन्य ब्योरे दर्ज नहीं मिले। नगर क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को एक-एक जोड़ी मोजों का ही वितरण पाया गया।
सोमवार को मंडलीय उड़नदस्ता गांव तिगाई में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पहुंचा। यहां पर बाकी सब तो ठीक मिला, लेकिन बालिकाओं के भोजन के लिए रखे आटे की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। इस पर आटा बदलने के निर्देश दिए गए। बाद में टीम तिगाई के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंची। अहोई अष्टमी के अवकाश के कारण शिक्षिकाएं स्कूल नहीं आई थीं। शिक्षिका शिप्रा सिंघल एवं सोनिया की उपस्थिति दर्ज करने में ओवरराइटिंग पाई गई। कई स्थानों पर पहले अवकाश और बाद में उपस्थिति दर्शाई गई थी। स्कूल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मनुप्रकाश दो साल से चिकित्सा अवकाश पर बताया गया। इसकी जांच के लिए टीम बीआरसी कार्यालय भैंसी पहुंची। यहां शिक्षिकाओं और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सर्विस बुक देखी तो उनमें चिकित्सा अवकाश दर्ज नहीं मिला। टीम के सदस्यों ने यह रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही। बाद में टीम नगर के खालापार स्कूल में पहुंची। निरीक्षण में पता लगा कि छात्र-छात्राओं को एक-एक जोड़ी मोजे ही दिए गए हैं, जबकि शासन से दो-दो जोड़ी मिले। करीब 200 जोड़ी मोजे और 100 जोड़ी जूते स्कूल में बक्से में रखे मिले। इसकी रिपोर्ट भी परियोजना निदेशक को भेजने की बात कही गई। निरीक्षण टीम में एडी बेसिक सहारनपुर राज सिंह, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अजय श्रीवास्तव, मंडल कोआर्डिनेटर नीरज प्रताप, डीसी शामली जितेंद्र कुमार शामिल रहे।