{"_id":"8a7ab4c3872d46847e4fde223833bfc6","slug":"media-xi-won-the-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडिया इलेवन ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीडिया इलेवन ने जीता मैच
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान पर मीडिया इलेवन ने प्रशासन इलेवन को आठ विकेट से हराया। मेन ऑफ द मैच सन्नी रहे। दर्शक खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे। विजेताओं को शील्ड दी गई।
शनिवार को प्रशासन इलेवन और मीडिया इलेवन के बीच मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया। प्रशासन इलेवन के कप्तान एसडीएम उमेश कुमार मिश्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की।
मीडिया इलेवन के घातक गेंदबाजी और कप्तान प्रदीप उलधन के रणनीति के आगे प्रशासन इलेवन की टीम टिक नहीं पाई और सन्नी के पहले ही ओवर में उसके दो खिलाड़ी शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद यनेश तंवर 35 और शिवम 43 की अर्द्धशतकीय साझेदारी की।
विज्ञापन
सन्नी और धर्मोद ने अपनी अच्छी गेंदबाजी करते हुए चार और तीन विकेट लिए। प्रशासन इलेवन 16 ओवर के मैच में 13.3 ओवर में 117 रन बनाकर आल आउट हो गई। इसके जवाब में मीडिया इलेवन की ओर से ओपनर बल्लेबाज प्रवीण तंवर के नाबाद 32 और सन्नी के 23 रनों की धमाकेदार शुरूआत कर जीत की नींव रख दी।
सन्नी के आउट होने के बाद धर्मेंद्र ने 20 रन बनाए। उप कप्तान निशांत कांबोज ने नाबाद 12 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इस दौरान आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह ने मैदान पर अच्छी फिल्डिंग की और शानदार कैच लपक कर दर्शकों की प्रशंसा पाई। टीटू उपाध्याय और हसन जैदी ने एंपायरिंग की।
कोतवाल धनंजय मिश्र, तहसीलदार राकेश कुमार, एसएसआई सर्वेश कुमार, मोहम्मद आरिफ, सुशील कुमार, जगदीश, जावेद हुमायूं, नवनीत कांबोज, गौरव शर्मा, राजकुमार, सोनू, तहसीम, राजू धीमान, ब्रह्मप्रकाश, संजीव, डॉ. साजिद, सचिन, तेज सिंह आदि खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
आस मोहम्मद ने कमेंट्री की। शैली और उबेद स्कोरर रहे। आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष यनेश तंवर ने खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। वहीं दीपेश गुप्ता एडवोकेट ने भी अपनी ओर से दोनों टीमों को शील्ड देकर सम्मानित किया।