फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MDA run bulldozer on illegal colonies

अवैध कालोनियों पर एमडीए ने चलाया बुल्डोजर

Thu, 04 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
MDA run bulldozer on illegal colonies
मुजफ्फरनगर। शहर के बाईपास पर बन रह अवैध कॉलोनियों पर एमडीए ने एक बार फिर बुलडोजर चला दिया है। जिन कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई, इन पर तीन माह पहले भी कार्रवाई हुई थी। दोबारा निर्माण शुरू करने पर यह कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन

एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति के नेतृत्व में टीम ने जांच अभियान चलाया। शहर के बाईपास पर त्रिदेव महाविद्यालय के पास अवैध कालोनी में निर्माण मिला। कॉलोनी के लिए केवल बाउंड्री करने के साथ एक कमरा बनाया गया है। एमडीए की टीम ने कालोनी की समस्त बाउंड्री और कमरे को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। कुछ ही देर में कार्रवाई करने के बाद टीम आगे निकल गई। इस समय यहां निर्माण कार्य चल रहा था। प्रशासन की टीम के जाने के बाद यहां काम कर रहे लोग और ठेकेदार गायब हो गए। इस स्थान पर प्रशासन ने तीन माह पहले भी कार्रवाई की थी और अवैध निर्माण को ध्वस्त किया था। कालोनाइजर ने दोबारा निर्माण शुरू कर दिया था। इसके अलावा टीम ने पहले से ही गिराई गई बाईपास की एक अन्य कालोनी के नये निर्माण भी गिराए। टीम में तहसीलदार सदर अभिषेक शाही और पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed