फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MDA accountant killed in road accident, one injured

सड़क हादसे में मेरठ विकास प्राधिकरण के लेखपाल की मौत

Tue, 23 Mar 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
MDA accountant killed in road accident, one injured
सड़क हादसे में एमडीए के लेखपाल की मौत, एक घायल
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक के नीचे घुसी आल्टो कार, साथ में बैठे गाजियाबाद पावर कॉरपोरेशन में तैनात व्यक्ति गंभीर घायल
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे पर मंडी समिति के समीप तेज गति आल्टो कार आगे चल रहे ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में मेरठ विकास प्राधिकरण में लेखपाल के पद पर तैनात व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि गाजियाबाद पावर कॉरपोरेशन में कार्यरत एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

सहारनपुर के मधुबन विहार निवासी रविंद्र कुमार मेरठ विकास प्राधिकरण में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। मंगलवार की रात वह कुम्हारखेड़ा सहारनपुर निवासी साथी जसवीर (गाजियाबाद में पावर कॉरपोरेशन में कार्यरत) को साथ लेकर आल्टो कार से सहारनपुर आ रहे थे। रात में करीब 8.30 बजे जब वह हाईवे स्थित मंडी समिति के समीप पहुंचे तो फ्लाईओवर पर चढ़ते समय उनकी कार आगे चल रहे ट्रक के नीचे घुस गई। जिसमें रविंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जसवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मद्द से काफी देर बाद कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आगे चल रहे ट्रक का चालक ट्रक को अचानक पीछे की ओर लेने लगा। जिसके चलते पीछे आ रही कार उसकी नीचे घुस गई। आरोप है कि घटना की सूचना देने के एक घंटे बाद पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, पुलिस का कहना है कि गंभीर रूप से घायल जसवीर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि रविंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed