{"_id":"60e353538ebc3ec7f066aef9","slug":"maximum-temperature-reached-37-degrees-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt5460376144","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल, लू के थपेड़ों से झुलस रहा शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल, लू के थपेड़ों से झुलस रहा शरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल, लू के थपेड़ों से झुलस रहा शरीर
मुजफ्फरनगर। उमस भरी भीषण गर्मी ने लोगों को पसीने-पसीने कर दिया है। दिन में तेज धूप में हवा लू बन कर हाल बेहाल कर रही है। शरीर को झुलसा रही लू के कारण दिन में लोग घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। पंखों से भी पसीने नहीं सूख रहे है। उधर, बिजली की कटौती भी लोगों को परेशान कर रही है।
जनपद में दस दिनों से गर्मी अपना पूरा असर दिखा रही है। तापमान 37 से लेकर 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक होने के कारण गर्मी से लोग बेहाल हैं। रात में हवा नहीं चल रही है। दिन में हवा अधिक तपिश के कारण लू बन कर शरीर को झुलसा रही है। अब दो दिन से आसमान में बादल भी नहीं हैं। मानसून के आने में हो रही देरी से नागरिक गर्मी से परेशान हो रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर। दो दिन की साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को बाजार खुले तो शहर में काफी भीड़ उमड़ी। दोपहर में रुड़की रोड, शिव चौक, कोर्ट रोड, भगत सिंह रोड, टाउनहाल रोड, मीनाक्षी चौक पर जाम के कारण भीषण गर्मी में राहगीर बेहाल गए।
नौ मरीज स्वस्थ हुए, तीन नए संक्रमित
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि सोमवार को सैंपलों की जांच में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिन्हें होम आईसोलेट किया गया। सोमवार को नौ मरीज स्वस्थ हुए। जनपद में अब कोरोना के मरीज घट कर 46 रह गए हैं। संवाद