{"_id":"688e61229dbdcf38ad088fbf","slug":"maulvi-and-imam-arrested-for-trying-to-spoil-communal-atmosphere-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1007-151340-2025-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: पाकिस्तान नरसंहार का वीडियो वायरल करने वाले मौलवी और इमाम गिरफ्तार, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: पाकिस्तान नरसंहार का वीडियो वायरल करने वाले मौलवी और इमाम गिरफ्तार, ये है पूरा मामला
Sun, 03 Aug 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:34 AM IST
सार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुजफ्फरगढ़ जिले में सज्जाद ने अपनी पत्नी और सात बच्चों की हत्या कर दी। उस हत्याकांड के वीडियो को मुरादाबाद का बताकर वायरल किया गया था। इस मामले में लगातार गिरफ्तारी हो रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार इमरान और दानिश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साजिश के तहत सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने व दंगा भड़काने के उद्देश्य से पाकिस्तान की वीडियो को व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल करने वाले दो और आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस व्हाट्सएप ग्रुपों की जांच कर रही है। मामले में अब तक 17 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
सीओ भोपा डॉ. रविशंकर मिश्रा ने बताया कि पुलिस इस मामले में पहले ही 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब दो और आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी दानिश ने आवाज ए मुजफ्फरनगर न्यूज 24x7 ग्रुप में और दूसरे आरोपी मोहम्मद इमरान ने मुरादाबाद के आला हजरत ग्रुप में पाकिस्तान में हुए नरसंहार का वीडियो वायरल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक आरोपी को ककरौली के चौरावाला मस्जिद के पास से और दूसरे को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी खालापार निवासी दानिश मदरसे में मौलवी है। बच्चों को उर्दू पढ़ाता है जबकि दूसरा आरोपी मुरादाबाद निवासी मोहम्मद इमरान मस्जिद में इमामत कराता था। वह मस्जिद में इमामत करने के लिए काम की तलाश में मुजफ्फरनगर आया था। दोनों के मोबाइल बरामद किए गए हैं। इस मामले में एसआईटी सहित पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।