{"_id":"628bcea291a69738c353d16f","slug":"maternal-and-infant-mortality-rate-should-be-zero-cmo-muzaffarnagar-news-mrt5898710106","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातृ तथा शिशु मृत्यु दर शून्य होनी चाहिए : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातृ तथा शिशु मृत्यु दर शून्य होनी चाहिए : सीएमओ
विज्ञापन
खतौली तहसील क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सक को सम्मानित करते सीएमओ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मातृ तथा शिशु मृत्यु दर शून्य होनी चाहिए : सीएमओ
खतौली। कोर पीसीआई जन कल्याण समिति की ओर से कोविड-19 टीकाकरण में सहयोग करने के लिए कम्यूनिटी एक्शन ग्रुप के सदस्यों का सम्मान समारोह जीटी रोड स्थित एक रिसोर्ट पर किया गया। सीएमओ ने कहा कि अभी लगातार मेहनत करनी है जिससे मातृ तथा शिशु मृत्यु दर शून्य हो जाए।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि लोगों में जागरूकता लानी है। जिससे टीकाकरण शत प्रतिशत हो। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि बच्चाें के नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूक करने वालों को सम्मानित किया गया। प्रतिरोधी परिवारों को समझाने का कार्य किया जा रहा है। जो लोग कोरोना का टीकाकरण नहीं कराते हैं या टीकाकरण का विरोध करते हैं ऐसे लोगों को टीकाकरण की महत्ता बताते हैं। ऐसे लोगों को कोर पीसी आई की ओर से सम्मानित किया गया।
सीएमओ ने डॉ. शारिक जैदी, डॉ मंसूर उल हक, रुकसार, मौलाना इमरान कासमी, अनिल धारीवाल खतौली सहित अन्य सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कियां। डॉ. महक सिंह, सभासद रुकसार परवीन, बीएमसी नेहा शर्मा, हेमंत शर्मा, पारुल, मेहबूब हसन, ब्रजमोहन, मुरली आदि शामिल रहे। संचालन विनोद कुमार शर्मा तथा हेमंत शर्मा द्वारा किया गया।