फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Material collected in charity festival sent to NGO

दान उत्सव में एकत्र सामग्री गूंज एनजीओ को भेजी

Thu, 07 Jan 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Material collected in charity festival sent to NGO
मुजफ्फरनगर के माउंट लिट्रा जी स्कूल के दान उत्सव में एकत्रित सामग्री को रवाना करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दान उत्सव में एकत्र सामग्री गूंज एनजीओ को भेजी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। माउंट लिट्रा जी स्कूल के दान उत्सव में एकत्रित सामग्री को गूंज एनजीओ के लिए भेजा गया। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने शहर की समाजसेवा से जुड़ी महिलाओं के साथ सामग्री को दिल्ली भेजने के लिए ट्रक को हरी झंडी दिखाई।

माउंट लिट्रा जी स्कूल निर्देशिका चारु भारद्वाज व समाज सेविका वंशिका अग्रवाल ने संयुक्त रूप से ‘गूंज’ संस्था के विशेष अभियान ‘ओढ़ा दो जिंदगी’ के तहत गांधी कॉलोनी, लिंक रोड स्थित स्कूल के प्रांगण में साप्ताहिक दान उत्सव का आयोजन किया। इसमें सभी अभिभावकों, शिक्षकों व नगर वासियों ने गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों की सहायतार्थ नई व पुरानी सामग्री दान करके आर्थिक व भौतिक रूप से योगदान दिया। शुभ बिंदल ने इस उत्सव का हिस्सा बनकर गूंज गुल्लक के लिए दान एकत्र किया। इस धनराशि को गूंज संस्था के अधिकृत बैंक खाते में जमा करवाया गया। राहुल माहेश्वरी व मनोज गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल तथा समाज सेविका बीना शर्मा, सरिता स्वरूप, सोनिया लूथरा, श्वेता बिंदल व निधिश राज मौजूद रहे। शालिनी जैन, वरुण भंडारी, इरम खान आदि मौजूद रहे। चारु भारद्वाज व वंशिका अग्रवाल ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed