फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Match between Administration and MCA

प्रशासन और एमसीए के बीच मैच हुआ टाई

Sun, 07 Feb 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Match between Administration and MCA
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दकादश क्रिकेट मैच ट्राफी प्रदान करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। लगभग एक साल बाद प्रशासन एकादश और एमसीए एकादश के बीच हुआ सद्भावना क्रिकेट मैच रोमांचक ढंग से बराबरी पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में सद्भावना क्रिकेट मैच का शुभारंभ डीएम सेल्वा कुमारी जे ने किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। टॉस प्रशासन के कप्तान आलोक यादव सीडीओ ने जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। प्रशासन की टीम 20 वे ओवर में 111 रन बनाकर आउट हो गई। विकास राठी ने 25 रन पर तीन और भीमसेन कंसल ने 20 रन पर दो विकेट लिए। मनोज पुंडीर, अंकुर, रोहित और रवि को एक एक सफलता मिली।
मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के बल्लेबाजों ने रनों का पीछा करना शुरू किया। एमसीए की तरफ से अमित जावला ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे मनोज पुंडीर 22 रन बनाकर रिटार्यड हर्ट वापस लौटे। अंकुर और रोहित ने 13-13 और रवि ने 12 रन बनाए। अंतिम ओवर में एमसीए को जीत के लिए नौ रन चाहिए थे। विकास शर्मा के इस ओवर में अमित जावला और अरविंद अंतिम गेंद पर एक रन ही बना सके और मैच बिना किसी निर्णय के टाई पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

सीडीओ आलोक ने 13 रन पर तीन ओर अमित सिंह ने 23 रनों पर दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच आलोक यादव, बेस्ट बॉलर अमित सिंह एडीएम, बेस्ट फील्डर भीमसेन कंसल और बेस्ट बल्लेबाज विनीत रहे। एमसीए के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव और चेयरमैन भीमसेन कंसल और सीडीओ आलोक यादव ने पुरस्कार वितरित किए। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने मैच की कमेंट्री की। सीए अजय जैन कुशलपाल सिंह, योगेंद्र मलिक, टीटू ,उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह, ओमदेव सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed