फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Master Mind Valentine lobbying for bail

जमानत के जुगाड़ में मास्टर माइंड महबूब

Wed, 09 Dec 2015 12:36 AM IST
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 09 Dec 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Master Mind Valentine lobbying for bail
मुजफ्फरनगर में विधवा पेंशन में 20 करोड़ से अधिक के घोटाले का मास्टर माइंड महबूब इलाहाबाद में डेरा डाले  है। घोटाले में चार आरोपियों के पकड़े जाने के बाद वह बाहर से बाहर जमानत की तैयारी में लगा है। महबूब सत्ता से जुड़े कुछ नेताओं के भी संपर्क में है। पुलिस को उसके इलाहाबाद होने की भनक लगी है। क्राइम ब्रांच की एक टीम उसकी तलाश में रवाना की गई। सूत्रों के अनुसार जल्द ही महबूब भी पुलिस के शिकंजे में आ जाएगा।
विज्ञापन


जिला प्रोबेशन कार्यालय का विधवा पेंशन घोटाले में क्राइम ब्रांच की टीम ने चार आरोपियों केे पकड़कर जेल भेजा। घोटाले के मास्टर माइंड महबूब के राइटहैंड नियामत खां के पकड़े जाने से पूरे गिरोह में हड़कंप मचा है। महबूब के साथ घोटाले में फंसे अफसरों की हालत भी खस्ता हो गई है। घोटाले में अफसरों को यह खतरा है  कहीं महबूब क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ने पर घोटाले में शामिल सभी लोगों के नाम ने उजागर कर दे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद महबूब सकते में हैं। किसी भी हालत में महबूब की बाहर से बाहर जमानत का रास्ता तलाश रहा है। सूत्रों के अनुसार महबूब सत्ता से जुड़े कुछ नेताओं के भी संपर्क में है। इनकी पार्टनरशिप में महबूब का नोएडा और गुड़गांव में प्रापर्टी का काम है। नियामत खां भी महबूब की पार्टनरशिप में देहरादून में प्रापर्टी का काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महबूब गिरोह से जुड़े सभी ताकतवर लोगों का यह प्रयास है कि किसी तरह महबूब क्राइम ब्रांच के हत्थे न चढ़े। क्राइम ब्रांच उन सब खातों की जांच कर रही हैं, जिनमें अब से पहले घोटाले का पैसा गया है। बैंक मैनेजरों, पोस्ट ऑफिस की मिलीभगत की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed