{"_id":"61d0a36e4ddb8b2a995fb4cd","slug":"masked-miscreants-shot-the-villager-muzaffarnagar-news-mrt5716866118","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने ग्रामीण को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश बदमाशों ने ग्रामीण को मारी गोली
विज्ञापन
जौला गांव में बदमाशों की गोली से घायल ग्रामीण आसिफ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकाबपोश बदमाशों ने ग्रामीण को मारी गोली
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। जौला गांव में सड़क किनारे खेत में बने ढाबे के पीछे बैठे ग्रामीण को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। घायल को सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला के रहने वाले आसिफ (30) पुत्र सत्तार का खेत गांव के पास बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर सड़क किनारे पर है। आसिफ ने अपने खेत में सड़क पर ढाबा खोल रखा है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे ढाबे से उठकर खेत पर चला गया। इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश पहुंचे और आसिफ को गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से वह घायल हो गया। गोली मारते ही बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल आसिफ से घटना की जानकारी ली। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में उसे मेरठ रेफर किया गया। सीओ विनय गौतम ने बताया कि आसिफ का बहनोई किसी मामले में जेल में है। आसिफ उसकी गाड़ी चलवाता था। कई बिंदुओं पर घटना की जांच की जा रही है। तहरीर अभी तक प्राप्त नही हुई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।