फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Markets got decorated, crowds gathered to buy worship material

सज गए बाजार, पूजन सामग्री खरीदने को उमड़ी भीड़

Thu, 15 Oct 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Markets got decorated, crowds gathered to buy worship material
भौरा कलां शारदीय नवरात्र के लिए सांजी बनाती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सज गए बाजार, पूजन सामग्री खरीदने को उमड़ी भीड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/भौराकलां। अगले शनिवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। बाजार में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ ही पूजन सामग्री की दुकानें भी सज गईं हैं। वहीं, घरों में भी महिलाओं द्वारा हाथों से तैयार की गईं सांझी प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

करीब छह माह से कोविड-19 के चलते मंदी से जूझ रहे बाजार को शनिवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र से कारोबारियों को उम्मीदें जगने लगी हैं। इसके चलते बाजारों में नवरात्र आगमन की तैयारियां जोरों से की जा रहीं हैं। व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानों को नया रंग-रूप दिया जा रहा है तो वहीं, बाजार में मां दुर्गा की भांति-भांति की प्रतिमाओं से सजीं दुकानें भी सजने लगीं हैं, जहां कच्ची मिट्टी व प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी आकर्षक प्रतिमाएं बिक्री के लिए रखी गईं हैं। इसके साथ ही पूजन सामग्री से लेकर नारियल व चुनरी बिक्री की दुकानें भी जगह-जगह खुलनी शुरू हो गईं हैं। इसके साथ ही देहात क्षेत्र में आज भी महिलाओं द्वारा अपने हाथों से बनाकर सजाई जाने वाली सांझी की परंपराएं जीवित हैं, जिसके चलते महिलाएं मां दुर्गा की मूर्तियां तैयार करने में जुटी हैं। मूर्तियां तैयार करने के बाद इन्हें आकर्षक रंगों से सजाकर सांझी के रूप में घरों में स्थापित किया जाता है। भौराकलां क्षेत्र के गांव कपूरगढ़ निवासी रोशनी, सविता, सोनिया, अनीता व दीपा का कहना है कि नई पीढ़ी परंपराओं से हटते हुए अब बाजार से खरीदकर मां दुर्गा की स्थापना कर रही हैं, लेकिन देहात में आज भी महिलाएं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े रहकर हाथों से बनाई सांझी को महत्व दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed