{"_id":"64b7d354a15fe6fc130f5ac8","slug":"market-closed-in-khatauli-in-protest-against-the-murder-of-jain-saint-procession-taken-out-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1038-3906-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जैन संत की हत्या के विरोध में खतौली में बाजार बंद, निकाला गया जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जैन संत की हत्या के विरोध में खतौली में बाजार बंद, निकाला गया जुलूस
विज्ञापन
खतौली में जैन समाज की ओर से किए गए प्रदर्शन में शामिल महिलाएं
- कर्नाटक में जैन संत आचार्य कामकुमार नंदी की हत्या के बाद समाज में नाराजगी
संवाद न्यूज एजेसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। कर्नाटक में जैन संत आचार्य कामकुमार नंदी मुनिराज की निर्मम हत्या से जैन समाज में नाराजगी है। लोगों ने बाजार बंद करते हुए नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की।
कर्नाटक में पांच जुलाई को संत आचार्य कामकुमार नंदी मुनिराज की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। बुधवार को आचार्य भारत भूषण महाराज के निर्देश पर जैन समाज खतौली के लोगों ने अपना रोष प्रकट करते हुए अहिंसक और अनुशासित ढंग से जुलूस निकाला। भागीरथी मंदिर में धर्मसभा के बाद जुलूस प्रारंभ हुआ। बड़ा बाजार, इन्दिरा मूर्ति, घंटाघर से होते हुए कोतवाली पहुंचा।
जैन समाज के लोगों ने एसडीएम सुबोध कुमार और सीओ डाॅ. रवि शंकर को मांगपत्र दिया। हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा दी दिए जाने की मांग की। इस मौके पर सुनील कुमार जैन, प्रवीण जैन, अरुण जैन, नीरज जैन, अनुराग जैन, मोहित जैन, अमित जैन, गुल्लू जैन, अनुपम जैन, वर्षा जैन, काजल जैन, संगीता जैन, नीतू जैन, स्वाति जैन, उषा जैन, पूनम जैन, सुनीता जैन शामिल रहे।