फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Many were beaten up after taking off from the tempo

पानीपट-खटीमा राजमार्ग पर टैंपो से उतारकर कई को पीटा, वीड़ियो वायरल

Wed, 02 Mar 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Many were beaten up after taking off from the tempo
मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर सिखेड़ा थाना क्षेेत्र में गुलशन फैक्टरी के पास टैंपो से उतार कर कुछ छात्रों व टैंपो के चालक को जमकर पीटा गया। हमलावरों ने पीड़ितों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। राहगीरों ने किसी तरह बीच बचाव कराया। राहगीरों ने वीडियो बनाकर वायरल किया हैं। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की हैं।
विज्ञापन

सोमवार को मीरापुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर सिखेड़ा थाना क्षेत्र में बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने टैंपों से उतार कर दो युवकों को बेल्टों व घूसों से जमकर पीटा। दो युवक मुजफ्फरनगर से टैँपो में बैठ कर सिखेड़ा की तरफ जा रहे थे। रास्ते में अचानक बाइकों पर पहुंचे लगभग आधा दर्जन युवकों ने टैँपो रुकवा कर दोनों युवकों को नीचे उतार लिया। उन पर बेल्टों व घूसों से हमला कर दिया। इस दौरान आने जाने वाले वाहन भी रुक गए। बाद में किसी तरह राहगीरों ने मामला संभालते हुए पीड़ित युवकों को बचाय्रा।
विज्ञापन

बताया गया कि जिस समय मारपीट हो रही थी, उस समय किसी राहगीर ने मारपीट कर रहे युवकों का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। बताया गया कि पीडित युवक निराना व बहादरपुर के रहने वाले थे। एक पीड़ित निराना गांव के प्रधान अयूब का रिश्तेदार बताया गया। प्रधान अयूब ने मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। सिखेड़ा थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बाइक में साइड लगने से नाराज युवकों ने मारपीट की थी। प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed