फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Many people injured in road accidents in Khatauli

सड़क हादसों में कई लोग घायल

Tue, 28 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Many people injured in road accidents in Khatauli
खतौली में जीटी रोड पर गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी। - फोटो : KHATAULI
सड़क हादसों में कई लोग घायल
विज्ञापन

खतौली। जीटी रोड पर गांव भैंसी में आमने सामने दो वाहनों की भिड़ंत हो गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। इसके अलावा अलग अलग हुए सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

देहरादून निवासी सद्दाम अपनी पत्नी नवीजा व अपने बच्चे के साथ टैक्सी द्वारा दिल्ली से देहरादून जा रहे थे, जब वह जीटी रोड पर स्थित गांव भैंसी में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही कार से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से दोनों कारों में सवार लोगों में कोहराम मच गया। चीख सुनकर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। उधर, दूसरी कार सवार गांव नरा जड़ौदा निवासी रजत पुत्र राजकुमार, गयूर पुत्र रहीसुद्दीन, टीना पत्नी विकास भी घायल हो गए। हादसे में नवीजा तथा टीना को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरी ओर लक्ष्मी नगर दिल्ली निवासी नवीन पुत्र कृष्ण पाल बाइक द्वारा मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था, जब वह जीटी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट पहुंचा, तो अचानक अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। जिस कारण वह घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed