फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Many accused have beaten up Mahant of an ashram in Muzaffarnagar and the accused fled after the robbery

यूपी: आश्रम के महंत से मारपीट और लूटपाट, बाल व दाढ़ी काटने का लगाया आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 06 Oct 2021 11:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Oct 2021 11:23 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में आश्रम के महंत से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप लगाया कि आरोपियों ने बाल व दाढ़ी काटने के बाद मोबाइल से वीडियो क्लिप बनाई। इसके बाद आरोपी लूटपाट करके फरार हो गए।

विज्ञापन
Many accused have beaten up Mahant of an ashram in Muzaffarnagar and the accused fled after the robbery
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के भोपा में शुकतीर्थ स्थित आश्रम के महंत ने कुछ लोगों पर मारपीट कर बाल व दाढ़ी काटने, मोबाइल से वीडियो क्लिप बनाने का आरोप लगाया है। महंत की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के शुकतीर्थ स्थित उदासीन आश्रम के महंत मुनिदास ने एसएसपी अभिषेक यादव को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके आश्रम के महंत रहे बाबा धर्मदास ने अपने शिष्य को लुधियाना स्थित आश्रम का महंत नियुक्त किया था। जबकि उन्हें शुकतीर्थ स्थित उदासीन आश्रम की गद्दी सौंप दी थी। कुछ समय पूर्व लुधियाना स्थित आश्रम के महंत ने कुछ लोगों से शुकतीर्थ आश्रम को बेचने का सौदा कर लिया। उन्होंने विरोध किया तो उसे आश्रम छोड़ने की धमकी दी गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होटल में छापा, कमरों से पकड़े गए 26 युवक-युवतियां, पड़ोसी महिला को लेकर पहुंचा था 56 साल का व्यक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आश्रम छोड़ने का विरोध करने पर कुछ लोग आश्रम में घुस आए और मारपीट करते हुए जबरदस्ती उनके बाल व दाढ़ी काटकर मोबाइल से इसकी वीडियो भी बना ली। इसके बाद आरोपी आश्रम में रखी नकदी व कीमती सामान लूटकर धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है, जिस पर उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: ...जब इतने भावुक हुए जयंत चौधरी, सुबक पड़े सभी लोग, चौधरी बोले- प्रदेश में लगना चाहिए राष्ट्रपति शासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed