{"_id":"5ae61bd94f1c1ba0098b7177","slug":"manushi-intermediate-s-district-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर की मानुषी बनी इंटर की जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर की मानुषी बनी इंटर की जिला टॉपर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
अपने माता-पिता के साथ इंटर की जिला टॉपर मानुषी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी की छात्रा मानुषी गर्ग ने जिले में प्रथम स्थान हासिल करने का गौरव पाया है। आईएएस बनने का उसका सपना है। मानुषी ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों के साथ शिक्षकों को दिया है।
शहर के प्रेमपुरी निवासी डॉ दीपक कुमार एवं डॉ अंजलि की पुत्री मानुषी गर्ग ने इंटर की परीक्षा में जिले में टॉप किया है। उनके पिता एसडी इंटर कॉलेज में तथा मां एसडी गर्ल्स इंटर में अध्यापक हैं। परिवार में शैक्षिक माहौल के साथ मानुषी ने लगन और परिश्रम से परीक्षा की तैयारी की।
जिले में पहला स्थान पाने के बाद उत्साहित छात्रा पीसीएम से स्नातक करेगी। उसने इंडियन सिविल सर्विसेज में जाने का लक्ष्य बनाया है। सफलता का मूल मंत्र पूछने पर मेधावी छात्रा ने कहा कि विद्यार्थी की दिनचर्या सुनिश्चित होनी चाहिए। वह हर दिन सुबह पांच बजे सोकर उठती है।
विज्ञापन
कॉलेज के बाद छह से सात घंटे तक सेल्फ स्टडी की। उसे और अधिक अंकों की उम्मीद थी। आगे और अधिक मेहनत करूंगी। मानुषी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के मार्ग दर्शन और सहयोग को दिया। साथ ही कहा कि शिक्षकों ने हर विषय में विशेष सहयोग किया।