फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Manipuri dance presented

मणिपुरी नृत्य पर अभिभूत हुए दर्शक

Fri, 09 Oct 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 09 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Manipuri dance presented
मुजफ्फरनगर। स्पिक मैके की विरासत-2015 श्रृंखला के अंतर्गत स्टेपिंग स्टोन स्कूल में मणिपुरी नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति से दर्शक अभिभूत हो गए। राष्ट्रीय संगीत अकादमी से सम्मानित युवा कलाकार बिंबादेवी ने मणिपुरी नृत्य के विविध रूपों से परिचय कराकर सुंदर नृत्य रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन


उस्ताद बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार विजेता बिंबा देवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ मणिपुरी नृत्य के विभिन्न पद संचलन और हस्त मुद्राओं के परिचय कराते हुए प्रस्तुत की। पारंपरिक मणिपुरी परिधान में उनकी सहयोगी नृत्यांगना अनुपमा देवी ने राधा नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन


राधा के रूप में लास्य युक्त नृत्य की छटा देखते ही बनती थी। बिंबादेवी ने माखन चोरी प्रसंग बेहद मनोहारी तथा रुचिकर ढंग से पेश किया। लास्य एवं भाव पक्ष के साथ उन्होंने तांडव पक्ष की झलक दिखाई। लंबे पतले ढोलक नुमा आकार के वाद्ययंत्र पुंग पर संगत कर रहे एस तोंबा सिंह ने पुंग चोलम नृत्य से सभी को अचरज में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा में फिरकी लेते हुए पुंग वादन करते रहना हैरतअंगेज साबित हुआ। समापन मणिपुर लोक नृत्य के संदर्भ बताते हुए किया। विद्यालय के सुशील बंसल, अभिनव सुशील ने दीप प्रज्वलन किया। सोनिया बंसल, मृदुला मित्तल, आभा बंसल, एनएन पंत, राधा मोहन तिवारी, गरिमा जैन, सुनीता शर्मा, राहुल सेन, अभिनव त्यागी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed