फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Manipulation game continues between BJP and Opposition

भाजपा और विपक्ष में जोड़-तोड़ का खेल जारी

Mon, 28 Jun 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Manipulation game continues between BJP and Opposition
भाजपा और विपक्ष में जोड़तोड़ का खेल जारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा और विपक्ष के बीच जोड़तोड़ का खेल लगातार चल रहा है। दोनों सदस्यों को अपने पक्ष में करने में लगे हैं। इसी कड़ी में वार्ड-38 से जिला पंचायत सदस्य भीष्म गुर्जर भाजपा में आ गए हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव को लेकर भाजपा और विपक्ष में आमने-सामने की लड़ाई है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीरपाल निर्वाल और भाकियू प्रत्याशी एवं विपक्ष के सभी दलों से समर्थित सतेंद्र बालियान के बीच मुकाबला होगा। नामांकन के बाद ये दोनो ही आमने-सामने हैं। भाजपा प्रत्याशी की कमान केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान थामे हुए हैं। विपक्ष की तरफ से भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कमान संभाले हैं। दोनो तरफ से सदस्यों के जोड़तोड़ का प्रयास किया जा रहा है। जिला पंचायत में यहां 43 सदस्य हैं। भाजपा पहले दिन से ही 28 के समर्थन का दावा कर रही है।
विज्ञापन

ताजा घटनाक्रम में भाजपा के समर्थन में एक और जिला पंचायत सदस्य खड़ा नजर आया है। जिला पंचायत के वार्ड संख्या 38 जानसठ क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य भीष्म सिंह गुर्जर भाजपा को समर्थन करने की घोषणा कर दी। कटिया गांव में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक तथा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. वीरपाल निर्वाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित राठी को अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपकर समर्थन दिया। भीष्म गुर्जर ने कहा कि जनपद के विकास की नीति को लेकर हम संजीव बालियान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर ही मैने अपना समर्थन डॉ वीरपाल निर्वाल को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed