फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   man suicide by shooting himself with a tamancha in Muzaffarnagar up

बढ़ रहे आत्महत्या के मामले: मुजफ्फरनगर में युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर खत्म की जिंदगी

Thu, 23 Sep 2021 12:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Sep 2021 12:30 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी निवासी युवक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह पत्नी से विवाद के बाद अवसाद में चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

विज्ञापन
man suicide by shooting himself with a tamancha in Muzaffarnagar up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी यूपी में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को मुजफ्फरनगर जनपद के रतनपुरी थानाक्षेत्र निवासी एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि वह पत्नी से हुए विवाद के बाद अवसाद में चल रहा था। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रतनपुरी थानाक्षेत्र के गांव कितास निवासी 35 वर्षीय रामकुमार उर्फ सोनू पुत्र राजपाल सिंह अपने घर पर ही था। आज सुबह आठ बजे उसने तमंचे से अपनी कनपटी पर रखकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  खौफनाक खुलासा: देश में जितना बड़ा नाम, उससे बड़े काले कारनामे, मौलाना की सच्चाई ने हर किसी को चौंकाया, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि रामकुमार का अपनी पत्नी वंदना से करीब ढाई साल से विवाद चल रहा था। वह अपने मायके खतौली गई हुई थी। रामकुमार ने कई बार पत्नी को लाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं आई। इसी कारण रामकुमार अवसाद में चल रहा था। आज सुबह उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

वहीं घटना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आत्महत्या में प्रयुक्त तमंचा अपने कब्जे में ले लिया हैं। बताया गया कि मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता राजपाल की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed