फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Making purchases by creating a fake firm, fined Rs 40 lakh

Muzaffarnagar News: फर्जी फर्म बनाकर खरीदारी, 40 लाख का लगा जुर्माना

Sat, 23 Aug 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Making purchases by creating a fake firm, fined Rs 40 lakh
मुजफ्फरनगर। राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग की ओर से जानसठ क्षेत्र के गांव सलारपुर में एक फर्म पर छापा मारा गया। जांच के दौरान सामने आया कि बिना माल के परिवहन के केवल प्रपत्रों का आदान-प्रदान किया गया। जांच में पाया गया कि कोई आईटीसी यानी इनपुट टैक्स क्रेडिट उपलब्ध नहीं है। विभागीय अधिकारियों की ओर से फर्म पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

एसजीएसटी के संयुक्त आयुक्त सिद्धेश चन्द्र दीक्षित ने बताया कि जानसठ क्षेत्र गांव सलारपुर स्थित आर टू रिसाइक्लिंग फर्म है। जांच में पाया गया कि फर्म पर इलेक्ट्रानिक आइटम की डिसमेंटलिंग कर बिक्री का कार्य किया जाता है। इस फर्म से माल का आवागमन दर्शाया गया लेकिन टैक्स जमा नहीं किया गया। एसआइबी के उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ल के नेतृत्व में टीम की ओर से की गई जांच में केवल कागजों पर ही कारोबार पाया गया। भौतिक सत्यापन में 21 लाख से अधिक का माल घोषणा से कम मिला। जिस पर कर व अर्थदंड जमा कराया गया। साथ ही बिना माल की सप्लाई के, केवल प्रपत्रों के आदान प्रदान के आधार पर 36.16 लाख रुपये का राजस्व जमा कराया गया। इस तरह कुल 40.51 लाख रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed