फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Making a fake call by the name of MP, transfer-posting recommendation

सांसद के नाम से फर्जी कॉल कर की ट्रांसफर-पोस्टिंग की सिफारिश

Mon, 08 Oct 2018 12:06 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 08 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
Making a fake call by the name of MP, transfer-posting recommendation
सांसद डॉ. संजीव बालियान। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉक्टर संजीव बालियान के नाम से फर्जी फोन कॉल कर सरकारी महकमों में ट्रांसफर-पोस्टिंग कराए जाने के खेल का भंडाफोड़ हुआ है। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आनन फानन में कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


 पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद डॉक्टर संजीव बालियान के नाम से करीब एक पखवाड़े से मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री के सचिव व प्रमुख सचिव सहित ऊर्जा मंत्रालय में फर्जी फोन कॉल किए जा रहे थे। तीन दिन पूर्व  मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात एक अधिकारी को फोन कर एक कर्मचारी का ट्रांसफर करने के लिए कहा गया था, वह अधिकारी संजीव बालियान की आवाज पहचानते थे।
विज्ञापन


उन्होंने संजीव बालियान को पुष्टि के लिए फोन किया तो उन्होंने कोई कॉल करने से इंकार किया। इसके बाद स्पष्ट हो गया कि कॉल फर्जी थी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सीधे जिले के आला अफसरों को गोपनीय पत्र भेजकर कार्रवाई के आदेश दिए गए, जिस पर सिविल लाइंस थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। माना जा रहा है कि पुलिस बहुत जल्द इसमें बड़ा खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करते थे फर्जी फोन
पहले एक युवक खुद को सांसद का पीए बताकर अधिकारी से बात करता था, इसके बाद बाद सांसद से बात करने की बात कहते हुए दूसरे युवक को फोन थमा देता। दूसरा युवक संजीव बालियान बनकर अधिकारी से बात करता था। उसके बाद ट्रांसफर या पोस्टिंग की सिफारिश की जाती थी।
-कुछ दिन से उनके नाम से सूबे के आला अफसरों को फोन कर अधिकारियों व कर्मचारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग कराने संबंधी सिफारिशें की जा रहीं थीं। तीन दिन पूर्व मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी पुष्टि के लिए उनके पास फोन आया, जिसके बाद उन्हें भी इस मामले की जानकारी हुई है। मामले में जो भी कार्रवाई होगी, मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ही की जाएगी। डाक्टर संजीव बालियान, सांसद, मुजफ्फरनगर


पुलिस-प्रशासन व पावर कारपोरेशन अधिकारियों को किए फोन
 मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद डॉ संजीव बालियान के फर्जी फोन कॉल करने वालों के निशाने पर मुख्यत: पुलिस-प्रशासन व ऊर्जा विभाग अधिकारी  थे। सबसे अधिक फोन कॉल ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए किए गए। सूबे के आला अफसर बड़ी आसानी से उनके शिकार बन रहे थे। अब तक आरोपी कई दर्जन फोन कॉल विभिन्न अफसरों को कर चुके थे। आरोपी इसी तरह से काल कर एक डीआईजी से भी ट्रांसफर-पोस्टिंग संबंधित आदेश करा चुके थे। इस खुलासे से विभागीय अफसरों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed