फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Make your loved ones Sirmaur, only then there will be upliftment: Rakesh Sharma

अपनों को सिरमौर बनाएं, तभी होगा उत्थान: राकेश शर्मा

Sun, 05 Sep 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Make your loved ones Sirmaur, only then there will be upliftment: Rakesh Sharma
मोरना में ब्राह्मण समाज की सभा को संबोधित करते राकेश शर्मा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अपनों को सिरमौर बनाएं, तभी होगा उत्थान: राकेश शर्मा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। शुकतीर्थ मार्ग स्थित बैंक्वेट हॉल में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्राह्मण समाज के नेताओं ने कहा कि अपनों को सिरमौर बनाना होगा, तभी समाज का उत्थान होगा। इस मौके पर 19 सितंबर को जीआईसी मैदान मुजफ्फरनगर में होने वाले ब्राह्मण सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया।

शनिवार को मोरना मार्ग स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता राकेश शर्मा ने कहा कि समाज को अपने अस्तित्व की लड़ाई एकजुटता से लड़नी होगी। वर्तमान में राजनीतिक रूप से ब्राह्मण कमजोर हुआ है। जो पार्टी ब्राह्मण समाज के वोट का दम भरती है, वही हमें कुचलने का काम करती है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा ब्राह्मण समाज को सम्मान देने का काम किया है। उमादत्त शर्मा और सुबोध शर्मा ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से आरक्षण का नासूर जस का तस है और ब्राह्मण समाज को सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सुभाषचंद गौतम, रमेशचंद्र शर्मा व सतीश भारद्वाज ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉ आरडी गौड़ व निरगाजनी प्रधान रजनीश शर्मा को सम्मानित भी किया गया। संचालन दीपांशु शर्मा व अध्यक्षता रमेशचंद शर्मा शास्त्री ने की। ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण गोपाल, कोषाध्यक्ष सुंदर शर्मा, उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, डॉ एसपी भार्गव, अमलेश पटवारी, विक्की शर्मा, देवेंद्र, सुनील शर्मा, मुकेश शास्त्री, घनश्याम, कन्हैया, विनोद, देवदत्त और धर्मेन्द्र शर्मा आदि का सहयोग रहा।

मोरना में ब्राह्मण समाज की सभा में उपस्थिति समाज के लोग।

मोरना में ब्राह्मण समाज की सभा में उपस्थिति समाज के लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed