{"_id":"6161e1d78ebc3ea13e4b8c7c","slug":"make-proper-arrangements-for-protection-from-winter-in-gaushala-muzaffarnagar-news-mrt5599777156","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने चरथावल की चार गोशालाओं का किया मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने चरथावल की चार गोशालाओं का किया मुआयना
विज्ञापन
चरथावल गोशाला का मुआयना करते नोडल अधिकारी
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोशाला में सर्दियों से बचाव के लिए समुचित बंदोबस्त करें
मुजफ्फरनगर, चरथावल। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की महत्वपूर्ण योजना बेसहारा गोवंशों के लिए संरिक्षत स्थल गोशालाओं के लिए शासन द्वारा तैनात नोडल अधिकारी (संयुक्त निदेशक) डॉ आनंद कुमार सोलंकी ने क्षेत्र का दौरा किया। विकास खंड क्षेत्र चरथावल क्षेत्र में संचालित चार गोशालाओं में जाकर आश्रित पशुओं की हालत का जायजा लिया। उन्होंने आने वाले सर्दी के मौसम से पूर्व ही पशुओं के बचाव के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।
शनिवार को चरथावल नगा पंचायत में संचालित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। यहां 70 गोवंश मौजूद मिले। उन्होंने सभी गोवंशों के रखरखाव और उन्हें बेहतर पशु आहार दिए जाने का आदेश दिया। हालांकि यहां गोशाला की सफाई व्यवस्था को देख संतोष जताते हुए कहा कि बीमार पशुुओं को समुचित उपचार समय से मुहैया कराया जाए। सभी गोशालाओं में बेसहारा पशुुओं को सुरक्षित रखने में कोताही नहीं होनी चाहिए। चरथावल ब्लॉक के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अमरदीप सिंह एवं वरिष्ठ लिपिक सचिन कुमार से अभिलेखों का मुआयना कर जानकारी ली। नगर पंचायत कर्मी प्रदीप कुमार, सुनील कश्यप, अनूप कुमार, रविंद्र बाल्मीकि, सुनिल सूद अमित कुमार उपस्थित रहें। इसके बाद उन्होंने कसौली, रोहाना कलां, बधाई कलां बृहद् गौ-आश्रय स्थल पहुंचकर करीब 300 गोवंशों का निरीक्षण किया। सर्दी का मौसम के पर्याप्त टीन शेड आदि का बंदोबस्त करने का निर्देश दिया।