फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Make Communicable Disease Control and Dastak Campaign a success: Deepak Kumar

संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को सफल बनाएं : दीपक कुमार

Wed, 21 Sep 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Make Communicable Disease Control and Dastak Campaign a success: Deepak Kumar
संचारी रोगों की रोकथाम को अधिकारियों को दिशा निर्देश देते एसडीएम दीपक कुमार - फोटो : DEVBAND
संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को सफल बनाएं : दीपक कुमार
विज्ञापन

सहारनपुर, देवबंद। पहली अक्तूबर से आरंभ होने वाले संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए एसडीएम दीपक कुमार ने नगरपालिका, स्वास्थ्य, पशुपालन और ब्लाक के अधिकारियों के साथ बैठक करके उन्हें शासन के दिशा निर्देशों से अवगत कराया।

एसडीएम दीपक कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को बताया कि पहली अक्तूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा सात अक्तूबर से दस्तक अभियान आरंभ होने वाला है। इन रोगों की रोकथाम के लिए अभी से तैयारियां आरंभ कर दी जाएं। एसडीएम ने बताया कि मक्खी, मच्छर के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए ग्राम प्रधानों से सामंजस्य के साथ अभियान की कार्ययोजना बनाकर उसे अमलीजामा पहनाया जाए। नगर एवं देहात में सफाई कराने के साथ ही एंटीलार्वा का छिड़काव भी जरूर कराया जाना चाहिए। बता दें कि अप्रैल और जुलाई में संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित किया जा चुका है। अब इसका तीसरा चरण पहली अक्तूबर से शुरू होकर 31 अक्तूबर तक चलेगा। बैठक में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार राय के अलावा स्वास्थ्य, ब्लाक और पशु पालन विभाग के चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed