फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Makar Sankranti: Devotees visit Mangal songs during Khichdi festival

मकर संक्रांति : खिचड़ी उत्सव में मंगल गीतों पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 15 Jan 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti: Devotees visit Mangal songs during Khichdi festival
मकर संक्रांति पर श्री राधा रूकमणि वल्लभ मंदिर में भजन कीर्तन करती महिलाएं - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। श्री राधा रुक्मणि वल्लभ मंदिर में चल रहे खिचड़ी उत्सव में बुधवार को संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा और रुक्मणि जी के मंगल गीतों का गायन किया।
विज्ञापन

मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण, राधा व रुक्मणि जी को विशेष वेशभूषा और श्रृंगार में देख श्रद्धालु अभिभूत हो गए। इस दौरान मंगल गीतों से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो गया। इस मौके पर पंडित सतेंद्र दत्त, देवीदयाल शर्मा, सन्नी दत्ता, राजीव शर्मा, नीरज गोयल, अनमोल गर्ग, माधव गर्ग, सुशील कर्णवाल आदि रहे। उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में मोहल्ला सराय काहरान में खिचड़ी का वितरण किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह और पूर्व सभासद खेमकरण कश्यप ने कहा कि मकर संक्रांति का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। इस दिन स्नान, दान और सूर्य की उपासना की जाती है। इस दिन से नई उष्मा व ऊर्जा का संचार होता है। मकर संक्रांति त्याग और तप का संदेश देती है। कार्यक्रम में डा. बी.पी. सिंह, अमन कश्यप, सरिता टंडन, सुशील जाटव, रामकला सैनी, अजय जाटव, सोमनाथ कश्यप, मोहसिन, विजय बजाज आदि रहे। सरस्वती शिशु मंदिर में मकर संक्रांति कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित प्रधानाचार्य मनोज शर्मा, डा. कांता त्यागी, भुवन किशोर, जितेंद्र गोयल, सोराज त्यागी, अरविंद सिंघल, आशुतोष द्वारा किया गया। अतिथियों ने कहा कि भीष्म पितामह ने मकर संक्रांति के दिन अपने प्राण त्यागे थे। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों में अच्छे संस्कार पैदा करने का आह्वान किया। इस मौके पर वीना, सुनीता, सरिता, शिवांगी, रीतू, संगीता, प्रमिता, ऋतु, नीना, निर्जेश, अतुल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed