फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Majra team wins in junior boys kabaddi competition

रतनपुरी में कबडडी प्रतियोगिता आयोजित

Sat, 06 Feb 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Majra team wins in junior boys kabaddi competition
रतनपुरी में कबडडी प्रतियोगिता में दमखम दिखाती बालिकाएं - फोटो : KHATAULI
रतनपुरी। श्री निजानंद आश्रम ट्रस्ट रतनपुरी के ब्रह्ममुनि जगदीश चंद्र के जन्मोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय चौथी जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर श्यामवीर तालियान, सहज पब्लिक स्कूल दयालपुरी के प्रधानाचार्य सुधीर राणा एवं इंस्पेक्टर रतनपुरी विध्यांचल तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

सब जूनियर बालिका वर्ग में टोडा की टीम रतनपुरी से दिलचस्प मुकाबले में जीत हासिल की। जूनियर बालिका वर्ग में रतनपुरी की टीम ने जानसठ टीम को हराया। वहीं, सब जूनियर बालक वर्ग के सेमीफाइनल में सलावा की टीम ने गोयला की टीम को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में टोडा की टीम ने ढांसरी की टीम को पराजित किया। फाइनल मुकाबला सलावा और टोडा की टीम के बीच हुआ। जूनियर बालक वर्ग के सेमीफाइनल में बुढ़ाना की टीम ने रतनपुरी की टीम को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में माजरा की टीम ने गोयला की टीम को हराया। फाइनल मैच माजरा और बुढ़ाना की टीमों के बीच हुआ। जिसमें माजरा की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

विजेता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर श्यामबीर तालियान, इंस्पेक्टर रतनपुरी विध्यांचल तिवारी, प्रधानाचार्य सुधीर राणा एवं विकास चौहान ने मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में अमित चौधरी सहारनपुर, शाहनवाज बरला और नरेश टोडा ने रेफरी की भूमिका निभाई। आयोजन समिति में पिंकू सोम, मोहित सोम, बिन्नी उर्फ विनीत सरोहा, मोनू, सुबोध सोम, तेजपाल सिंह, कुलदीप, नरेश फौजी, हरिओम सोम, अनुज सोम, अंकित सोम का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed