फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mahashivratri: Abhishekam of Lord Ashutosh with Panchamrit

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - भगवान आशुतोष का पंचामृत से किया अभिषेक

Sat, 09 Mar 2024 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 09 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: Abhishekam of Lord Ashutosh with Panchamrit
- शिव चौक पर एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी ने पूजा अर्चना की
विज्ञापन

- जिले भर के मंदिरों में सुबह से ही रही कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिलेभर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। कांवड़ियों व अन्य श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। दोपहर में भगवान आशुतोष की आरती की गई। मंदिर समिति की ओर से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर पंचामृत अभिषेक किया। इसके बाद विशेष आरती की गई। गंगाजल लेकर शहर से कांवड़िये गुजरे।

शिव चौक पर सुबह से श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंच रहे कांवड़ियों ने भी यहां जलाभिषेक किया। दोपहर में एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ सिटी एसपी उपाध्याय, मंदिर समिति के प्रबंधक शंकर स्वरूप, उद्यमी भीमसेन कंसल ने पहले झंडा पूजन किया और फिर भगवान भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा अर्चना की। दही, शहद, बूरा, घी और फलों के रस से पंचामृत अभिषेक किया। इसके बाद भगवान भोले नाथ की ढोल नगाड़ो के साथ विशेष आरती की गई।
विज्ञापन

शिव चौक मंदिर के पंडित हिमांशु, हरीश, रमेश शास्त्री और सचिनानंद ने पूजन और आरती कराई। इस दौरान शिव चौक का माहौल भक्तिमय हो गया। आरती के बाद भक्तों को खीर का प्रसाद भी वितरित किया गया। उधर, शारदेन स्कूल में बच्चों ने शिव और पार्वती जी की वेशभूषा धारण कर धूमधाम से त्योहार मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




छपार क्षेत्र के शिवालयों पर किया गया जलाभिषेक

छपार। महाशिवरात्रि के पर्व पर सुबह से ही शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। महिला व पुरुषों ने व्रत रखा। गांव बसेड़ा, बरला, तेजलहेड़ा, महरायपुर, छपार, सिंभालकी, खिंदड़िया, सिमरती सहित अन्य गांवों में श्रद्धालु सुबह से ही शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पहुंचे। इसके लिए लंबी लाइन लगी रही। छपार के श्रीविश्वनाथ शिव मंदिर, महरायपुर, आदि गांवों में भंडारा कर प्रसाद वितरण किया गया।



भजन कीर्तन कर किया बाबा भोलेनाथ का गुणगान

पुरकाजी। कस्बे व देहात क्षेत्र में शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शिवभक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक कर व फल आदि अर्पित कर भोलेनाथ से अपने परिवारों के लिए सुख समृद्धि व तरक्की की कामना की। गांव भूराहेड़ी, फलोदा, भैसानी, भोजाहेड़ी, अब्दुलपुर, खाईखेड़ी, हरीनगर, शेरपुर, गोधना, तुग़लकपुर, कमहेड़ा, धमात, नूरनगर आदि गांवों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। दोपहर बाद महिलाओं ने पुराने हाईवे पर कीर्तन कर भोलेनाथ का गुणगान किया।



श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का किया गुणगान


जानसठ। महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवालयों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। कस्बे के प्राचीन सिद्धपीठ महादेव मंदिर पर सुबह से ही कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। शाम तक कावड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। गांव सादपुर, खलवाड़ा, मेहलकी, तिसंग, नयागांव फैजाबाद, भलेड़ी, सालारपुर, तालड़ा, वाजिदपुर कव्वाली, कवाल आदि गांव में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शुक्रवार की शाम को प्राचीन सिद्धपीठ महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव आरती की गई। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed